Rishabh Pant: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम से हुआ, लखनऊ के गेंदबाजों ने बेहद शानदार गेंदबाजी की और राजस्थान को मात्र 159 रनों पर रोक दिया. इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंटस ने बेहद खराब बल्लेबाजी की और मात्र 119 रनों पर आलआउट हो गई.
लखनऊ सुपर जायंटस को 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ की इस हार के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने हार की वजह का खुलासा किया, उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Rishabh Pant ने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा
हार का सबसे बड़ा कारण बताते हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कहा कि
“मुझे लगता है इसे समझना मुश्किल है. हमारी बल्लेबाजी निश्चित रूप से हमें निराश कर रही है, लेकिन साथ ही हम एक टीम के रूप में, एक समूह के रूप में निराश हैं. लेकिन साथ ही, आपको रास्ते खोजते रहना होगा. आपको जवाब अंदर से ढूंढने होंगे बाहर से नहीं, लेकिन फिलहाल स्थिति यही है.”
ऋषभ पंत ने अपनी हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा. ऋषभ पंत ने कहा कि
“निश्चित रूप से हम बल्लेबाजी करते समय थोड़ा समय ले सकते थे और साथ ही, मैं खुद को भी इसमें शामिल करते हुए, कोई बहाना नहीं बना रहा हूं. हम थोड़ा और देर तक खेल सकते थे.”
ऋषभ पंत ने गेंदबाजों का किया तारीफ़
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने हार के बावजूद अपने गेंदबाजों की तारीफ़ की, जिन्होंने राजस्थान की विस्फोटक टीम को मात्र 159 रनों पर समेट दी. ऋषभ पंत ने अपने गेंदबाजों की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“क्योंकि मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर पिछले मैच के बाद. लेकिन एक बल्लेबाजी समूह के रूप में, हमें आगे बढ़कर गेंदबाजों के लिए भी काम पूरा करने की कोशिश करनी होगी.”
वहीं आगे के मैचों में वापसी पर ऋषभ पंत ने कहा कि
“निश्चित रूप से अभी भी बहुत कुछ है जिसे हमें सकारात्मक पक्ष में देखना चाहिए. हम सभी जानते हैं कि एक टीम के रूप में यह हमारे लिए निराशाजनक है, लेकिन हमें अपना मनोबल ऊंचा रखना होगा और जवाब अंदर से ढूंढने होंगे और हमें पूरा यकीन है कि हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में काफी ताकत है. हम अभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं. मुझे इसी बात पर भरोसा है.”
