Posted inक्रिकेट, न्यूज

जितेश शर्मा की इस गलती की वजह से RCB को करना पड़ा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शिकस्त का सामना

Jitesh Sharma mistakes cost RCB
जितेश शर्मा की इस गलती की वजह से RCB को करना पड़ा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शिकस्त का सामना
News on WhatsAppJoin Now

RCB vs DC: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम से हुआ, आरसीबी (RCB) की टीम जहां लगातार 2 मैच जीतकर आई थी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम लगातार 2 मैच हारकर आई थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की बदौलत आरसीबी की टीम को हराकर जीत हासिल की.

आरसीबी (RCB) की टीम ने फिल साल्ट (Philip Slat) की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19.5 ओवरों में इस मैच को अपने नाम किया और जीत हासिल की, आरसीबी (RCB) की जीत की वजह जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) की एक छोटी सी गलती रही है.

फिल साल्ट के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज RCB के लिए नही खेल सका बड़ी पारी

फिल साल्ट और विराट कोहली (Virat Kohli) ने पारी की शुरुआत की, लेकिन विराट कोहली सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हुए, वहीं देवदत्त पड्डीकल 18 और कप्तान रजत पाटीदार ने 8 रन बनाए. इसके बाद टिम डेविड और फिल साल्ट ने  रन बनाए, फिल साल्ट 38 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 63 रन बनाए, वहीं टिम डेविड ने 17 गेंदों में 26 रन बनाए.

इसके बाद जितेश शर्मा ने 14 गेंदों में 20 रनों की बेहद धीमी पारी खेली और अंत में यही टीम की हार की वजह बनी. क्रुनाल पंड्या ने 12 रन बनाए और आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना सके.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एंगीडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके, वहीं मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला, जबकि क्रुनाल पंड्या रन आउट हुए.

केएल राहुल ने रखी जीत की नीवं तो ट्रिस्टन स्टबस और डेविड मिलर ने किया फिनीश

दिल्ली कैपिटल्स की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो पथुम निशांका सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए, वहीं केएल राहुल ने दिल्ली को संभाले रखा. वहीं दूसरे छोर से करुण नायर 5 और समीर रिजवी 2 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की, इस दौरान केएल राहुल 34 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए.

केएल राहुल के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ साझेदारी की और 19 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलकर रिटायर्ड हुए, फिर डेविड मिलर ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मैच को खत्म किया, ये दोनों ही खिलाड़ी नॉट आउट लौटे. ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 60 रन बनाए, वहीं डेविड मिलर ने 10 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 22 रन बनाए और मैच दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीता.

आरसीबी (RCB) के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, वहीं क्रुनाल पंड्या ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवरों में सिर्फ 24 रन देकर 1 विकेट झटका, वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट झटके.

ALSO READ: मोईन अली ने IPL और PSL की तुलना में इसे बताया बेहतर, बताया क्यों IPL की जगह PSL खेलने का किया फैसला

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...