रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने अपनी ऑलटाइम IPL प्लेइंग-11 का चुनाव किया है। उनकी इस टीम में कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन पांच बार IPL खिताब जीत चुके रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम नहीं है। पाटीदार की पसंद सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच इस टीम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
पाटीदार ने अपनी टीम में RCB से जुड़े कई बड़े नामों को शामिल किया है। खास बात यह है कि उन्होंने खुद को इस ऑलटाइम टीम का हिस्सा नहीं बनाया। उनकी टीम में विराट कोहली (Virat Kohli), क्रिस गेल (Chris Gayle), एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जैसे RCB के दिग्गज शामिल हैं।
ओपनिंग में गेल और विराट की जोड़ी
रजत पाटीदार ने अपनी IPL All-Time XI में ओपनिंग की जिम्मेदारी क्रिस गेल और विराट कोहली को दी है। दोनों ही खिलाड़ियों का IPL में शानदार रिकॉर्ड रहा है। गेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कई मुकाबलों का रुख बदला, जबकि विराट कोहली IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं।
नंबर-3 पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को चुना गया है। इसके बाद सुरेश रैना (Suresh Raina) और एबी डिविलियर्स को जगह मिली है। रैना लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अहम खिलाड़ी रहे, वहीं डिविलियर्स अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे हैं।
हार्दिक और धोनी भी टीम में शामिल
ऑलराउंडर के तौर पर पाटीदार ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को चुना है। इसके बाद विकेटकीपर और फिनिशर की भूमिका के लिए एमएस धोनी (MS Dhoni) को नंबर-7 पर रखा गया है। धोनी का IPL में शानदार कप्तानी रिकॉर्ड रहा है और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है।
गेंदबाजी विभाग में डेल स्टेन (Dale Steyn), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), युजवेंद्र चहल और सुनील नरेन (Sunil Narine) को जगह मिली है। यानी पाटीदार ने तेज गेंदबाजी में स्टेन और बुमराह तथा स्पिन विभाग में चहल और नरेन पर भरोसा जताया है।
ALSO READ : Cheteshwar Pujara ने चुनी टीम इंडिया की अपनी ऑल-टाइम XI, रोहित, धोनी और रहाणे को किया बाहर, हार्दिक…..
