Posted inक्रिकेट, न्यूज

जसप्रीत बुमराह को लेकर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने सेलेक्शन पर लगाया डबल स्टैंडर्ड का आरोप

Jasprit Bumrah
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट टीम में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की वापसी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सदागोप्पन रमेश (Sadagoppan Ramesh) ने टीम इंडिया के सेलेक्शन और फिटनेस नियमों पर सवाल उठाते हुए कथित तौर पर अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग मानदंड अपनाए जाने की बात कही है। खास तौर पर उन्होंने बुमराह और हर्षित राणा (Harshit Rana) का उदाहरण देते हुए चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

Jasprit Bumrah को लेकर क्यों उठे सवाल?

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। बाएं घुटने की समस्या के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। अब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी T20I सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ट क्रिकेट में वापसी से पहले बुमराह को घरेलू या India A क्रिकेट में खुद को साबित करने की जरूरत पड़ सकती है। इसी मुद्दे पर रमेश ने सवाल उठाया कि अगर खिलाड़ियों की फिटनेस और मैच प्रैक्टिस के लिए नियम हैं, तो उन्हें सभी पर एक समान तरीके से लागू किया जाना चाहिए।

हर्षित राणा का उदाहरण देकर उठाया सवाल

सदागोप्पन रमेश (Sadagoppan Ramesh) ने हर्षित राणा (Harshit Rana) का भी उदाहरण दिया। हर्षित खुद चोट से वापसी कर रहे हैं और अफगानिस्तान T20I सीरीज के लिए उनका चयन भी फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है। रमेश का सवाल इसी बात को लेकर है कि स्टार खिलाड़ियों और नए खिलाड़ियों के लिए फिटनेस से जुड़े नियमों में कोई अंतर नहीं होना चाहिए।

इस बयान के बाद Team India Selection और खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि अंतिम फैसला BCCI और मेडिकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही होगा।

अफगानिस्तान सीरीज से पहले बुमराह की फिटनेस पर नजर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। जसप्रीत बुमराह इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में हैं, लेकिन उनकी फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को फिट घोषित किया जा चुका है। बुमराह की फिटनेस टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि आगे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट मुकाबले भी होने हैं। ऐसे में उनकी वापसी को लेकर हर अपडेट पर क्रिकेट फैंस की नजर बनी हुई है।

ASLO READ : हार्दिक पंड्या की वापसी पर लगी मुहर, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ India A में मिला मौका

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...