Posted inक्रिकेट, न्यूज

रोहित शर्मा को लेकर प्रज्ञान ओझा के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती, पहले ठुकरा चुके हैं संन्यास का प्रस्ताव, अब 2027 वर्ल्ड कप पर टिकी नजरें!

Rohit Sharma
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वनडे भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ हिटमैन का अभी भी क्रिकेट खेलना जारी रखने का इरादा है, तो दूसरी तरफ उनका हालिया प्रदर्शन चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) और रोहित के बीच पुरानी दोस्ती है। ऐसे में दोस्ती और चयन की जिम्मेदारी के बीच ओझा के सामने एक कठिन फैसला लेने की चुनौती खड़ी हो गई है।

न्यूजीलैंड दौरे पर Rohit Sharma का बल्ला रहा खामोश

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए न्यूजीलैंड का हालिया वनडे दौरा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने चार पारियों में केवल 30 रन बनाए। तेज गेंदबाजी, उछाल और गेंद की स्विंग के सामने रोहित संघर्ष करते नजर आए। उनके इस प्रदर्शन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, अगला वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में खेला जाना है। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं के लिए यह देखना जरूरी होगा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वहां की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किस तरह प्रदर्शन कर सकते हैं। घरेलू मैदान पर रन बनाना और विदेशी परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों का सामना करना दो अलग-अलग चुनौतियां हैं।

जब Rohit Sharma को दिया गया था संन्यास लेने का प्रस्ताव

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और चयनकर्ताओं के बीच तनाव की कहानी नई नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तत्कालीन चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के कहने पर प्रज्ञान ओझा ने रोहित से मुलाकात की थी।

इस बातचीत का मकसद यह जानना था कि क्या रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लॉर्ड्स में संन्यास लेने के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, रोहित को यह सुझाव बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के शीर्ष अधिकारियों तक अपनी नाराजगी भी पहुंचाई थी। इसके बाद अगरकर और रोहित के रिश्तों में खटास आने की खबरें सामने आईं।

अब प्रज्ञान ओझा के सामने सबसे बड़ा सवाल

अजीत अगरकर के बाद अब मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी प्रज्ञान ओझा के कंधों पर है। दोनों खिलाड़ी जूनियर क्रिकेट के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं। आईपीएल में भी वे डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए साथ खेल चुके हैं। अब ओझा को यह तय करना होगा कि रोहित का अनुभव और खेलने का जज्बा उन्हें विश्व कप टीम में जगह दिलाने के लिए पर्याप्त है या नहीं। आने वाले समय में भारत को घरेलू मैदान पर श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबले खेलने हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, चयनकर्ताओं के लिए सिर्फ घरेलू प्रदर्शन नहीं, बल्कि तकनीक और मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने की क्षमता भी अहम होगी। ऐसे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और प्रज्ञान ओझा के बीच होने वाली बातचीत भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हो सकती है।

ALSO READ : रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर तीनों 0 पर आउट, भारतीय ODI क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा शर्मनाक कारनामा!

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...