Posted inक्रिकेट, न्यूज

KBC की शूटिंग में अमिताभ बच्चन के साथ हो गई गजब की घटना, अचानक टूट गई पैंट की बेल्ट, फिर जो किया सुनकर हंस पड़ेंगे!

Amitabh Bachchan
News on WhatsAppJoin Now

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के सेट से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, शूटिंग के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें तुरंत देसी जुगाड़ लगाना पड़ा। अमिताभ ने खुद सोशल मीडिया पर इस घटना का खुलासा किया है।

पहले लिखा था सिर्फ दो शब्दों का पोस्ट

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 14 नवंबर को अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर सिर्फ दो शब्द लिखे थे- ‘बच गए’। उनके इस छोटे से पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया था। लोग तरह-तरह के सवाल पूछने लगे थे कि आखिर महानायक किस मुसीबत से बच निकले हैं।

उस समय उनके पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कुछ लोग उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हो गए थे। हालांकि, बिग बी ने तुरंत इस पोस्ट का मतलब नहीं बताया और फैंस को इंतजार करना पड़ा।

पैंट की बेल्ट टूटी तो नाड़ा बांधकर संभाली स्थिति

18 नवंबर को अमिताभ बच्चन ने आखिरकार अपने पुराने पोस्ट का राज खोल दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि केबीसी की शूटिंग के दौरान उनकी पैंट की बेल्ट टूट गई थी। ऐसे में उन्होंने जल्दी से नाड़ा बांध लिया और अपनी स्थिति संभाल ली।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इसी मजेदार घटना के साथ ‘बच गए’ वाली बात का मतलब भी साफ कर दिया। उनका यह देसी जुगाड़ सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। दरअसल, जिस बात को लेकर फैंस परेशान थे, उसके पीछे इतनी मजेदार वजह निकलेगी, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

फैंस ने भी Amitabh Bachchan के खूब लिए मजे

बिग बी के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने मजाक में पूछा कि सर, इतनी सस्ती बेल्ट क्यों पहनी थी? वहीं कुछ लोगों ने उनके ह्यूमर और देसी अंदाज की तारीफ की।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का यह पोस्ट एक बार फिर दिखाता है कि वह अपनी रोजमर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं को भी दिलचस्प अंदाज में फैंस के साथ साझा करना पसंद करते हैं। फिलहाल उनका यह मजेदार किस्सा इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है।

ALSO READ : महल से कम नहीं अनन्या बिरला का आलीशान घर, शाही झूमर और करोड़ों की पेंटिंग्स ने खींचा सबका ध्यान, अंदर की तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश!

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...