Yuvraj_Singh_with_Dhoni

युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत के दो बड़े नाम हैं। लेकिन युवराज के भारतीय टीम में चयन को लेकर दोनो में तकरार की बात जगजाहिर है। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कई बार धोनी के विषय में खुले तौर पर अपनी नाराज़गी प्रकट की है, लेकिन एक बार फिर युवराज सिंह और महेंद्र सिंह साथ नजर आए हैं, जानिए क्या है पूरी बात….

 युवी ने शेयर किया वीडियो, धोनी भी आए नजर

DHONI-AND-YUVI

भारतीय टीम के पूर्व ऑल राउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया साइट पर एक वीडियो पोस्ट की। उस वीडियो में युवराज सिंह एक नए लुक नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि युवराज सिंह किसी तरह की शुरुआत की बात कर रहे हैं। साथ ही उत्साहित भी दिख रहे हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के फैंस ने उसमे जब धोनी को साथ देखा, तब वो तस्वीरे वायरल होने लगी।

धोनी और युवराज सिंह दोनो ही भारतीय टीम से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन जब दोनो एक साथ दोबारा नजर आए तब फैंस ने इस बात पर काफी खुशी प्रकट की। इसमें धोनी और युवराज सिंह एक सोफे पर बैठे मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर युवराज ने सेकंड इनिंग लिखा है।

ALSO READ:Rohit Sharma को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान, विराट कोहली को चुभ सकती है ये बात

युवी और माही में चल रही थी तकरार

युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी दोनो की दोस्ती के चर्चे बहुत प्रसिद्ध हैं, लेकिन युवराज सिंह की बीमारी के बाद जब वो भारतीय टीम में वापसी नही कर पा रहे थे, तब इसके चलते इन दोनो खिलाड़ियों में मतभेद की खबरे आई थी। युवराज सिंह ने भी धोनी के विषय में कई बाते कही थी। हालांकि दोनो को एक दूसरे के साथ भी देखा जाता था। युवराज सिंह की शादी में धोनी परिवार समेत पहुंचे थे, जिसके बाद ये समझा जा रहा था कि दोनो के रिश्तों में सुधार हो रहा है।

युवी की कामयाबी में है धोनी का भी हाथ

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी से पहले सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था, लेकिन वो भारतीय क्रिकेट का सितारा धोनी की कप्तानी में बने। 2007 और 2011 के विश्व कप में धोनी की कप्तानी में युवी ने शानदार प्रदर्शन किया। यही नहीं जब युवराज सिंह ने 1 ओवर में 6 छक्के एक साथ लगाए थे। तब भी धोनी नॉन स्टाइक एंड पर मौजूद थे।

ALSO READ: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न ने चुना दुनिया के टॉप 5 टेस्ट प्लेयर्स, रोहित या सचिन नहीं बल्कि इस भारतीय को मिली जगह