Placeholder canvas

IPL 2022: नीलामी में होगा इन 3 देशी ऑलराउंडर का जलवा, 10 फ्रेंचाइजी के बीच लगेगी बड़ी बोली

भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) के ऑक्शन के लिए 12 और 13 फरवरी को ऑक्शन है। जोकि बैंगलोर में आयोजित होने वाला है। इस ऑक्शन के लिए 1214 खिलाड़ियों ने नामांकन करवाया है। IPL में इन खिलाड़ियों में भारतीय कुछ ऑलराउंडर भी मौजूद है। जिन्होंने IPL में अपनी फ्रेंचाइजी से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जानिए कौन है वो खिलाड़ी जिनपर फ्रेंचाइजी अच्छा पैसा खर्च कर सकता है।

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर

आईपीएल  में चेन्नई टीम के खेलने वाले शार्दुल ठाकुर इस बार ऑक्शन का हिस्सा है। शार्दुल ठाकुर महेंद्र सिंह धोनी की टीम के खास खिलाड़ियों में गिने जाते है। साथ ही उन्होंने अपने बल्ले और गेंद दोनो से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हाल ही में उन्होंने भारतीय टीम के लिए भी कही परियां खेली है, साथ ही कई विकेट भी निकाले है।

पिछली दक्षिण अफ्रिका सीरीज के टेस्ट मैच में 10 विकेट एक मैच में निकाले थे। इसी के साथ 2012 आईपीएल करने वाले 30 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी ने पिछले सीजन में 16 मैच में 21 विकेट लिए है। इसलिए इस बार ये आईपीएल ऑक्शन शार्दुल ठाकुर के लिए काफी बड़ा हो सकता है।

शिवम दुबे

शिवम् दूबे

28 साल के इस खिलाड़ी ने 2018 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ IPL में अपने सफर का आगाज किया था। शिवम दुबे मुंबई की टीम से घरेलू सीजन खेलते हैं। साथ ही उन्हें टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का बुलावा भी आ चुका है। लेकिन इस समय वो भारतीय टीम से बाहर हैं वही पिछले सीजन में शिवम राजस्थान रॉयल्स टीम हिस्सा थे। जहां उन्होंने 9 मैच में अपने बल्ले से 230 रन बनाए। राजस्थान ने इस खिलाड़ी को 4.40 करोड़ की कीमत के साथ खरीदा था।

ALSO READ:IPL 2022: पिछले सीजन में गर्भवती पत्नी को दिया गया था गाली, इस सीजन में नहीं दिया नीलामी लिस्ट में नाम

ललित यादव

ललित यादव

दिल्ली कैपिटल की टीम से खेलने वाले 25 साल के इस खिलाड़ी पर कई टीम दांव लगा सकती हैं। पिछले सीजन में ललित यादव ने दिल्ली कैपिटल की टीम के साथ अपना हुनर दिखाया था। ललित यादव ने 7 मैच खेले थे जिनमें 7 मैचों में 34 की औसत से 68 रन बनाए थे और 4 विकेट भी निकाले थे।

ALSO READ:IPL 2022: BCCI ने जारी की इन 10 टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट जिसपर लगेगा सबसे पहले बोली, खरीदने के लिए होगा जंग