महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम में से एक चेन्नई की टीम के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ही कप्तानी करते देखा गया है। CSK और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए चेन्नई की कप्तानी किसी और को  देखना भावात्मक होगा। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में कहा है कि उनका अंतिम मैच चेन्नई के होमग्राउंड में होगा। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि ये सीजन महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम सीजन हो सकता है। लेकिन इसके बाद कौन हैं को कप्तानी करते दिखाई दे सकता है।

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज

चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी के किए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान के रूप में देखने के चांस काफी है। ऋतुराज गायकवाड़ ने 2020 में ही चेन्नई की टीम से ही आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने 2021 के सीजन में ट्रॉफी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2021 के सीजन में आईपीएल उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए है।

आईपीएल के 2021 के कुल 16 मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ ने 45.35 औसत से 136.26 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए थे। जिसके बाद इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद ऑरेंज कैप जीती थी। ऋतुराज गायकवाड़ मात्र 24 वर्ष के हैं। महाराष्ट्र टीम के लिए सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने टीम की कमान संभाली थी। ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई की फ्रेंचाइजी रिटेन किया है। चेन्नई की टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़कर इस युवा बल्लेबाज को रिटेन किया गया था। इन सबके चलते ऋतुराज गायकवाड़ को महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई की टीम नया कप्तान बनाया जा सकता है।

ALSO READ: संन्यास लेते ही हरभजन सिंह के बदले सुर, धोनी और सौरव गांगुली की तुलना में इन्हें बताया बेहतर कप्तान कप्तान

रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा

ऑल राउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को CSK फ्रेंचाइजी ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से पहले 16 करोड़ की रकम के साथ रिटेन किया है। महेंद्र सिंह धोनी से पहले रविंद्र जडेजा को रिटेन करने के फ्रेंचाइजी इस फैसले से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। जिसके बाद ये कहा जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। रवींद्र जडेजा इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे है। इन सब के साथ बैटिंग, बालिंग और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में अच्छे खिलाड़ी हैं।

ALSO READ: IPL 2022: इस खिलाड़ी को रिलीज कर CSK ने कर दी बड़ी गलती, लगातार चटका रहा है विकेट, टेंशन में MS DHONI

Published on December 28, 2021 2:07 pm