रोहित और विराट तो दूर ये 3 भारतीय खिलाड़ी ही टीम इंडिया को जीता देंगे एशिया कप ट्रॉफी
रोहित और विराट तो दूर ये 3 भारतीय खिलाड़ी ही टीम इंडिया को जीता देंगे एशिया कप ट्रॉफी

Asia Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम ( Team India) जिस भी प्रतियोगिता में भाग लेगी, वहां पर खिताब जीत की प्रबल दावेदार होगी। ऐसा ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व कप जिताने वाले दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का कहना है। जोकि सही भी है। इसके पीछे का कारण भारत की टीम की बेंच स्ट्रेंथ है।

भारतीय क्रिकेट टीम अब कुछ ही दिन के बाद से एशिया कप 2022 के लिए मैच में भाग लेने वाली है। साथ ही इस प्रतियोगिता को जीतने की प्रबल दावेदार भी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में 2018 के बाद अब एशिया कप 2022 में जेट हासिल कर सकती है। बीसीसीआई द्वारा घोषित की है स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल शामिल नहीं है, फिर भी टीम के ये मैच विनर खिलाड़ी विरोधी टीम को धराशाई कर देंगे। जानिए कौन है ये मैच विनर खिलाड़ी…

1- रविचंद्रन अश्विन ( Ravichandran Ashwin)

भारतीय स्क्वाड में शामिल रविचंद्रन अश्विन ( Ravichandran Ashwin) टीम इंडिया के अनुभवी और मैच विनर खिलाड़ी है। रविचंद्रन अश्विन ( Ravichandran Ashwin) ने टीम इंडिया का साथ 2011 और 2015 आईसीसी वर्ल्ड कप में निभाया है। इसके अलावा 2012, 2014, 2016 और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का अनुभव भी खिलाड़ी के पास है।

रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम के लिए 2013 और 2017 के ICC चैम्पियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट का हिस्सा रह चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन लगभग सभी आईसीसी टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं। जिसके बाद खिलाड़ी दबाव और अनुभव दोनों का इस्तेमाल करना जानता है जोकि टीम इंडिया के लिए काफी मददगार हो सकता है।

2 – हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya)

भारतीय क्रिकेट टीम के मैच विनर ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जिन्होंने 2022 में अपने नाम के आगे कई शानदार रिकॉर्ड शामिल किए हैं। एशिया कप 2022 में हार्दिक पांड्या बड़ी अच्छी भूमिका अदा कर सकते हैं। प्रतियोगिता में जीत के लिए जुझारू खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा दरकार होती है। जो अंत तक हार न माने और बड़ा टूर्नामेंट जीतने में मददगार हो।

टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या इस समय इन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं। हार्दिक एक समय बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही जीत साबित हो रहें हैं।

Also Read : Asia Cup 2022: एशिया कप की खूबसूरत ट्रॉफी आई सामने देखें वीडियो, टूर्नामेंट के बारे में ये बातें आज तक नहीं जानते होंगे आप

3- सूर्यकुमार यादव ( Suryakumar Yadav)

भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सूर्यकुमार यादव एक शानदार और विस्फोटक बल्लेबाज हैं। जोकि मैदान के चारों तरफ 360 डिग्री एंगल में चौके और छक्कों की बरसात का हुनर रखते हैं।

खिलाड़ी का ये हुनर टीम के लिए सूर्यकुमार यादव को एशिया कप 2022 के जरूरी खिलाड़ी बनाता है। मिडिल ऑर्डर में खिलाड़ी काफी तेजी से रन बना सकता है तो वहीं जरूरत के अनुसार सलामी बल्लेबाजी भी कर सकता है। इस प्रतियोगिता में सूर्यकुमार यादव एक बड़ी भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Also Read : Asia Cup 2022: शाहीन अफरीदी के बाद अब ये खिलाड़ी भी हुआ एशिया कप से बाहर, हर बार भारत के खिलाफ मचाता था तबाही

Published on August 24, 2022 5:42 pm