Placeholder canvas

Gold Silver Price: 4000 रूपये सस्ता हुआ सोना, जल्दी करें खरीददारी, 55000 पार होने वाली है कीमत, जानिए क्या है अभी 1 तोला गोल्ड का रेट

Gold Silver Price: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का आज 29 वां दिन है, लेकिन यह युद्ध विराम लेने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध को होते हुए एक महीना पूरा होने जा रहा है। ना हीं रूस पीछे हटने को तैयार है और ना ही यूक्रेन हार मानने को तैयार है। जिसका सीधा असर भारत सहित दुनिया भर के देशों पर देखने को मिला है। भारत में कच्चे तेल से लेकर पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों को देखते हुए 24 मार्च यानी आज के दिन सोने के दाम में 600 रुपए और चांदी के दाम में 900 रुपए बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिससे सोना और चांदी खरीददारों को बहुत बड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं 22 और 24 कैरेट सोना किस भाव पर बिक रहा है।

यहां देखें कैरैट के हिसाब से सोने के रेट

TODAY GOLD PRICE

24 मार्च को 22 कैरेट सोना 600 रुपए तेजी के साथ 1 ग्राम सोना4795 रुपए पर बेचा जा रहा था, वहीं 8 ग्राम सोना 38360 रुपए है, और 10 ग्राम सोना 47950 रुपए पर बेचा जा रहा है। वहीं 24 कैरेट सोना 640 रुपए उछाल के साथ 1 ग्राम सोना 5231 रुपए पर बेचा जा रहा है, तो 8 ग्राम सोना 41848 रुपए पर और 10 ग्राम सोना 52310 रुपए पर बेचा जा रहा है। 24 और 22 कैरेट सोने में काफी उछाल देखने को मिल रहा है।

ALSO READ: कप्तानी छोड़ने के बाद क्या अब प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK के CEO ने कर दिया साफ

चांदी बिक रही है इस भाव पर

सोने की कीमत
चांदी के दाम में भी भारी उछाल देखने को मिला है चांदी 900 रुपए उछाल के साथ 1 ग्राम चांदी 68.50 रुपए पर बेची जा रही है। तो वहीं 8 ग्राम चांदी 548 रुपए पर बेची जा रही है और 10 ग्राम चांदी 685 रुपए पर बेची जा रही है और 100 ग्राम चांदी 6850 रुपए पर हैं, तो 1 किलो चांदी 67600 रुपए से बढ़कर 68500 रुपए पर बेची जा रही है। सोने के साथ-साथ चांदी में भी काफी उछाल देखने को मिल रहा है।

ALSO READ: IPL 2022 : आईपीएल शुरू होने से पहले ही सुनील गावस्कर ने बताया कौन बनेगा इस बार चैम्पियन

इन शहरों में जानिए सोने का ताजा भाव

सोने का भाव

-दिल्ली में 22 कैरेट सोना 47,950 रुपए पर बेचा जा रहा है तो 24 कैरेट सोना52,310 रुपए पर बिक रहा है।
-कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 47,950 रुपए है वही 24 कैरेट 52,310 रुपए पर बेचा जा रहा है।
-मुंबई में 22 कैरेट सोना47,950 रुपए है और 24 कैरेट सोना 52,310 रुपए पर बेचा जा रहा है।
-चेन्नई में 22 कैरेट सोना 48,310 रुपए पर खुला है वहीं 24 कैरेट सोना 52,700 रुपए पर बेचा जा रहा है।

अगर मार्च महीने की बात करें तो अब तक इस महीने में सोना 4000 रूपये तक सस्ता हो चूका है, तो वहीं चांदी के दाम भी 8 हजार रूपये तक कम हुए हैं, मार्च के शुरुआत में यही यही 22 कैरेट सोना जो अभी 48 हजार रूपये में बेचा जा रहा है इसकी कीमत 52 हजार तक पहुंच गई थी, वैसे सोना अभी भी काफी महंगा है, लेकिन इस महीने के शुरुआत से अब तक देखें तो सोने में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें-Gold-Silver Price: खुशखबरी! सोने की कीमतें हुईं उम्मीद से ज्यादा कम, शादी के लिए जल्दी करें सोने की खरीददारी, जानिए 1 तोला गोल्ड की कीमत