Placeholder canvas

शाहिद अफरीदी के घर गूंजी शहनाई, शादी के बंधन में बंधी अक्सा अफरीदी, देखें वीडियो

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के घर शादी का माहौल चल रहा है। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चीफ चयनकर्ता बने शाहिद अफरीदी की बड़ी बेटी की शादी हो गई है, इसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

कराची में शाहिद अफरीदी के घर बजी शहनाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BoomBoom!!! (@usman___afridi10)

खबरों के अनुसार शाहिद अफरीदी की पहली बेटी अक्सा अफरीदी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी की तैयारियां इसी हफ्ते शुरू हुई थी। शाहिद अफरीदी की बेटी की शादी नसीर नासिर खान के साथ हुई है। 

बता दें कि इससे पहले दोनो की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शाहिद अफरीदी की बेटी का निकाह कराची में हुआ, जहां पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी शामिल हुए। अक्सा और नसीर के निकाह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे शाहिद अफरीदी के साथ शाहीन शाह अफरीदी भी नजर आ रहे हैं। 

ALSO READ: परिवार वालो ने ही खत्म कर दिया टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का करियर, नहीं तो आज होते बड़े नाम

शाहीन शाह अफरीदी बनेंगे शाहिद अफरीदी के दूसरे दामाद

बता दें कि शाहीन शाह अफरीदी, शाहिद अफरीदी के दूसरे दामाद बनने वाले हैं। शाहीन की शादी शाहिद अफरीदी की छोटी बेटी अंशा शाहिद से होगी। कुछ दिन पहले शाहीन अफरीदी और अंशा शाहिद की शादी की खबरे उठने लगी ।थीं 

अफरीदी परिवार के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की कि शाहीन और अंशा का निकाह समारोह पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन के शुरू होने से पहले 3 फरवरी को कराची में होगा।

शाहीन अफरीदी और अंशा शाहिद की सगाई पिछले साल हुई थी। बताया जा रहा है कि शाहीन शाह अफरीदी का निकाह अंशा शाहिद के साथ अगले साल कराची में अफरीदी आदिवासी परंपराओं के अनुसार होगा। इसका खुलासा खुद शाहिद अफरीदी ने ही किया है।

ALSO READ: IND vs AUS: भारतीय टीम के लिए आई खुशखबरी, टीम इंडिया का सबसे बड़ा दुश्मन हुआ बाहर ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर