Placeholder canvas

रोहित शर्मा को मिला DRS स्पेशलिस्ट, महेंद्र सिंह धोनी की तरह लेता है सटीक डीआरएस

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी की गिनती दुनिया के महानतम कप्तानों में की जाती है। उन्होंने भारतीय टीम को कई अपनी कप्तानी के दम पर जिताए हैं। धोनी अपनी कप्तानी के अलावा विकेटों के पीछे से अपने निर्णयों के लिए जाने जाते थे।

जब भी वें मैच में डीआरएस मांगते तो वो हमेशा सही होता था, जिसके कारण कई लोग डीआरएस को धोनी रिव्यू सिस्टम भी कहते थे। अब धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के 9 साल बाद टीम इंडिया को नया धोनी मिल गया है।

जानिए कौन है नया धोनी

भारतीय टीम इस समय आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम के लिए केएस भरत विकेटों के पीछे दस्ताने संभाले हुए नजर आ रहे हैं। इस खिलाड़ी ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें खिलाड़ी ने विकेटों के पीछे बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है।

उनके विकेट के पीछे के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उनसे कहा था कि

“आप डीआरएस के बारे में निर्णय लेने वाले सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। आपका मन जो कहता हो उस पर पूरी तरह से भरोसा किया कीजिए।”

वैसे ये बात कप्तान ने उनको एक विकेटकीपर के तौर पर विकेट के पीछे होने की वजह से कहा होगा।

ALSO READ:IND vs AUS: तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम में होंगे 2 बड़े बदलाव, टीम इंडिया में होगी इन 2 युवा खिलाड़ियों की एंट्री!

फैंस ने कहा मिल गया नया धोनी

रोहित शर्मा के इस बयान के बाद कई फैंस के एस भरत को नया धोनी कह रहे हैं। जो विकेटों के पीछे से बिल्कुल सटीक निर्णय ले रहे हैं। आपको बता दें कि केएस भरत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ ही पहले टेस्ट मैच में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने तब से लेकर अब विकेटों के पीछे दमदार प्रदर्शन किया है।

केएस भरत ने नागपुर टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार को शानदार ढंग से स्टंप किया था। दूसरी पारी में कप्तान पैट कमिंस का कैच पकड़ा था। दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 3 कैच पकड़े थे। इसके अलावा दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में एक छोटी 22 रनों की तूफानी पारी खेलकर जीत दिलाई थी।

ALSO READ: सौरव गांगुली ने दी ऋषभ पंत के चोट पर अपडेट, बताया दोबारा कब तक भारत के लिए खेल सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट