कोरोना के बाद कैसा है रोहित शर्मा का हाल, बेटी समायरा ने खुद खड़े होकर सबको बताया, आग की तरह फ़ैल गया वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कोविड पॉजिटिव हो जाने के बाद भारतीय टीम (Indian Team) के ऊपर इंग्लैंड टेस्ट को लेकर संकट उत्पन हो गया हैं। उनकी जगह सलामी बल्लेबाजी के लिए मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) तो कप्तानी के लिए विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह का नाम समाने आ रहा है।

जिसके साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की स्वास्थ पर भी नजर रखी जा रही है। जिसके बाद रोहित शर्मा की बेटी समायरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जहां पर समायरा अपनी तुतलाती जुबां में रोहित शर्मा के स्वास्थ्य के ऊपर उपदाए दे रहीं हैं।

समायरा ने दिया रोहित शर्मा की हेल्थ का अपडेट

रोहित शर्मा बेटी समायरा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अपडेट को लेकर लगातार फैंस चिंता जता रहें हैं। जिसके बाद रोहित शर्मा की बेटी समायरा ने फैंस के प्रश्न का जवाब दे दिया हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा हैं। जिसमें रोहित शर्मा की बेटी अपने पिता के कॉविड हो जाने के विषय में बात कर रही है।

रोहित शर्मा की बीवी और बेटी लॉबी से कहीं जाते वीडियो में नजर आ रहे हैं। जिसके बाद वहां मौजूद एक व्यक्ति समायरा से हेलो करके पूछता है कि पापा कहां है। जिसपर रोहित शर्मा की तीन साल की बेटी शांति से रुक कर कहती है कि,

” पापा अपने रूम में दो रहें हैं। वो ऑलमोस्ट कॉविड पॉजिटिव हैं। रूम में किसी एक लोग के रहने की ही परमिशन है।

https://twitter.com/Krishna19348905/status/1541428454050222081?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1541428454050222081%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.republicworld.com%2Fsports-news%2Fcricket-news%2Frohit-sharmas-daughters-priceless-reaction-to-where-is-your-father-melts-hearts-online-articleshow.html

मयंक अग्रवाल जुड़े टीम से

रोहित शर्मा के कोविड पॉजिटिव हो जाने के बाद मयंक अग्रवाल को टीम से जोड़ा गया है। अगर रोहित शर्मा एक जुलाई तक फिट नहीं होते हैं तब मयंक अग्रवाल शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा फिट हों जायेगे।

ALSO READ:IND vs LEICS: लीसेस्टरशायर के खिलाफ भारतीय टीम ने 82 रन की ली बढ़त, शुभमन हुए फ्लॉप, केएस भरत को मिला प्रदर्शन का ईनाम

फैंस को काफी पसंद आ रहा है वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की बेटी समायरा के इस तरह से जवाब देने को देखकर फैंस ने उनकी काफी तारीफ की और तीन साल की बच्ची की तुतलाती जुबान में अपने पापा के हेल्थ के जवाब को शांति से बताते वीडियो को काफी शेयर भी किया है। जिसके बाद ये काफी वायरल है।

लेकिन इस बीच ही नेटीजन ने इन तरफ से स्टार किड के शालीन व्यवहार को करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर से भी जोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर तैमूर का एक वीडियो जिसमे करीना कपूर के दरवाजा बंद करने के कहने के बाद 5 साल के तैमूर ने साले शब्द का इस्तेमाल किया था। इसको जोड़ते हुए ट्रॉल भी किया है।

Also Read : IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड टीम की हुई घोषणा, IPL के इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री

Published on June 28, 2022 8:40 pm