इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 में 39वे मैच की उसकी पारी खत्म होते होते दो खिलाड़ियों के बीच में जुबानी जंग हो गई। इंडियन प्रीमियर लीग का 39वा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Banglore) और राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals) के साथ महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुआ।
मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( RCB) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। जिसके बाद विरोधी टीम राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी के मैदान पर आई। टीम की शुरुआत अच्छी नही हुई। टीम ने जल्दी ही ही अपने विकेट खोए। साथ ही पारी के अंत में दो खिलाड़ियों के नीचे जुबानी जंग शुरू हो गई। जानिए क्या है पूरा मामला…..
रियान पराग और हर्षल पटेल के बीच हुई कहासुनी
राजस्थान रॉयल्स ( RR) की तरफ से युवा खिलाड़ी रियान पराग ( Riyan Parag) ने अंतिम ओवर में पारी को संभालने की कोशिश की। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( RCB) की तरह से हर्षल पटेल ( Harshal Patel) गेंदबाजी के लिए क्रीज पर आए। जिसके बाद 20 वे ओवर में 18 रन बने। हर्षल पटेल की पहली गेंद पर कोई भी रन नहीं पड़ा। जिसके बाद दूसरी गेंद पर एक चौका लगाया।।तीसरी गेंद पर दो रन और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। पांचवी गेंद पर कोई रन नही हुआ। लेकिन अंतिम गेंद पर उन्होंने फिर छक्का लगाया और डग आउट की तरफ बढ़ गए।
यहाँ देखें वीडियो
https://twitter.com/shekhariyat/status/1518981823728029697
पीछे से गेंदबाज हर्षल पटेल ने कुछ कहा, जिसका जवाब देने के किए रियान पराग पीछे मुड़े और खिलाड़ियों में बहस होने लगी। इस दौरान हर्षल पटेल काफी गुस्से में नजर आए। वहीं फिर वीडियो में देखा जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों में बीच में आकार बीच बचाव किया।
रियान पराग का अर्धशतक
इंडियन प्रीमियर लीग में रियान पराग ने दूसरा अर्धशतक बनाया हैं। टीम के मुश्किल समय में उनका ये अर्धशतक टीम के लिए रन स्कोर करने वाला निकला। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर खिलाड़ी ने अपना अर्धशतक बनाया। 29 गेंदों में अपना आईपीएल का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वहीं 31 गेंदों की 56 रन की पारी खेली है। जिसमे तीन चौके और चार छक्के शमिल हैं।
आखिरी ओवर में रन पड़ने से झल्लाए हर्षल पटेल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस मैच में हर्षल पटेल की इकोनॉमी अच्छी चल रही थीं। अंतिम ओवर में उन्हें 18 रन पड़े। जिसके बाद उनके आर ओवर्स में 8.25 की इकॉनमी से 33 रन खर्च करके एक विकेट अपने नाम किया। अंतिम ओवर में 18 रन पड़ने के बाद हर्षल पटेल ने रियान पराग से कुछ कहा जिसके बाद ही बहस शुरू हुई।