RCB

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन : इंडियन प्रीमियर लीग के 15वे संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने सभी टीमों की तरह ही 30 नवंबर को अपने रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। जिसके बाद आरसीबी टीम के दो बड़े गेंदबाजों के बारे में सवाल उठना शुरू हो गए है।

पिछली गलती फिर दोहराई अब पछताएंगे

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरRCB) की टीम ने अपने दो मैच विनर खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतारा है। जिसे फ्रेंचाइजी की बड़ी गलती करार दिया जा रहा है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के कारण आरसीबी ने अपने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमे फ्रेंचाइजी ने युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल को रिटेन नही किया है। इसी तरह आरसीबी एक गलती पहले दोहरा चुका है।

युजवेंद्र चहल

RCB की फ्रेंचाइजी ने भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के प्रदर्शन के पीक समय में उन्हे अपने हाथ से निकल जाने दिया। आज राहुल कप्तानी पद के दावेदार भी बन चुके हैं। केएल राहुल अगर आरसीबी का हिस्सा होते तब आरसीबी को नए कप्तान के लिए ऑक्शन का दरवाजा नही खटखटाना पड़ता। ठीक इसी तरह टीम के दो खास गेंदबाज चहल और हर्षल पटेल को टीम से रिलीज करके आरसीबी की टीम ने वापस से गलती को दोहराया है। चहल पिछले कई सालों से आरसीबी के लिए अच्छा प्रदर्शन करके आए है। तो वहीं हर्षल पटेल में 2021 के सीजन में पर्पल कैप यानी आईपीएल में 2021 में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे। इसलिए उन्हें आरसीबी की टीम रिटेन करेगी ऐसा पूरी तरह से माना जा रहा था।

ALSO READ: IPL 2022: “चहल RCB के साथ नहीं रहना चाहते थे, वह नीलामी में ज्यादा पैसे की तलाश में थे” युजवेंद्र चहल पर इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

विराट ने किया ऐलान उनका बेस्ट अभी बाकी है

विराट कोहली

भारतीय जुझारू बल्लेबाज और विश्व के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली ने ऑक्शन और आईपीएल के सवाल पर जवाब दिया है कि उनका बेस्ट आना अभी बाकी है। इससे साफ है कि विराट ने भले ही कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन टीम में उनका स्थान और टीम के प्रति उनकी जिम्मेदारी में कोई कमी नहीं आने वाली है। विराट आरसीबी में बतौर सीनियर खिलाड़ी टीम का साथ निभायेंगे।

RCB ने किया इनको रिटेन, अब बचे हैं इतने पैसे

विराट कोहली – 15 करोड़

ग्लेन मैक्सवेल – 11 करोड़

मोहम्मद सिराज – 7 करोड़

आरसीबी ने विराट पर भरोसा कम नही किया है। फ्रेंचाइजी ने कोहली को पहले पायदान पर टीम से जोड़े रखा है। आरसीबी ने तीनो रिटेन खिलाड़ियों पर 33 करोड़ लगा दिए हैं। जिसके बाद अब अब ऑक्शन के लिए 57 करोड़ बचे हैं।

ALSO READ: IPL 2022: KKR ने इस खिलाड़ी को रिटेन ना करके कर दी गलती, अब RCB बना सकती है अपना कप्तान