Placeholder canvas

MS DHONI की एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की तस्वीरें आईं सामने, तेजी से हो रही वायरल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज Mahendra Singh Dhoni आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फैंस के मन मे अक्सर MS Dhoni की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल उठता रहता है। धोनी पर आधारित फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ के जरिए फैंस को धोनी की लाइफ से जुड़ी कई बातों को पता चला था।

MS Dhoni की कामयाबी के पीछे उनकी पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का बहुत बड़ा हाथ था। MS Dhoni उनसे बेहद प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्यवश प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी थी। Dhoni ने प्रियंका के साथ जिंदगी के सबसे खुबसूरत पल बिताए थे। इस बीच MS Dhoni की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह एक लड़की के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। यह उनके 40वें जन्मदिन के मौके पर एक फोटो वायरल हो रही थी। इस फोटो में आप धोनी को साफ पहचान सकते हैं, लेकिन उनके साथ जो लड़की है उसे पहचानना मुश्किल है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़की कोई और नहीं बल्कि प्रियंका झा ही हैं।

फिल्म से लोगो ने जाना कौन है प्रियंका झा

MS DHONI & GF PRIYANKA JHA/ महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका झा

‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने प्रियंका झा का किरदार निभाया था। वह फिल्म धोनी की देखरेख में ही बनी थी और फिल्म को देखने के बाद यूजर्स को पता चला थी कि धोनी की लाइफ में साक्षी के अलावा भी कोई लड़की थी जो उनके इतने करीब थी जिसे धोनी अब तक नहीं भुला पाए हैं।

ALSO READ:महेंद्र सिंह धोनी नहीं और रोहित शर्मा नहीं ये दिग्गज है आईपीएल का सबसे सफल कप्तान, देखें कौन हैं टॉप 5

IPL 2022 में फिर नजर आएंगे धोनी

MS DHONI & RAVINDRA JADEJA/ महेंद्र सिंह धोनी और रविन्द्र जडेजा

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी IPL में अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। IPL 2021 में भी धोनी चेन्नई के लिए खेलते नजर आए थे। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। धोनी के फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि इस IPL 2022 में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और फिर से उनका पसंदीदा हेलीकॉप्टर शॉट देखने को मिलेगा।

ALSO READ:CSK के धाकड़ बल्लेबाज Ruturaj Gaikwad इस अभिनेत्री के प्यार में हुए क्लीन बोल्ड, जल्द आएगी शादी की खबर!