Placeholder canvas

Monalisa से लेकर Akshara Singh तक फिल्म के बदले शारीरिक सम्बंध बनाने का मिला इन अभिनेत्रियों को ऑफर, एक्टर और प्रोड्यूसर पर लगे गंभीर आरोप

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने काफी अच्छी पॉपुलैरिटी हासिल की है। लेकिन इन अभिनेत्रियों को ये पॉपुलैरिटी खैरात में नहीं मिली हैं। करियर के शुरूआती दौरान में कई अभिनेत्रियों को कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा था।

इस बात का खुलासा खुद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर और होनहार अभिनेत्रियों ने किया है। मोनालिसा (Monalisa) से लेकर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) तक की अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।

Monalisa

मोनालिसा कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी है। उन्होंने खुलासा किया था जब वो मुंबई में अपना करियर बनाने आई थी तब उन्हें कॉप्रोमाइज करने के लिए कहा गया था, जिसे अभिनेत्री ने मना कर दिया था।

इसके बाद उनको किसी ने ​काम नहीं दिया, उन्होंने मजबूरी में आकर बी ग्रेड फिल्मों में काम किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।

रानी चटर्जी

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है। उन्होंने बताया था कि, शुरुआत में कई क्षेत्रीय सिनेमा निर्देशकों ने उन्हें अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी। इसके अलावा उन्होंने मीटू अभियान के दौरान साहिद खान पर भी कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

पाखी हेगड़े

पाखी हेगड़े ने भी एक बार खुलासा किया था कि इंडस्ट्री ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। उनको अपने करियर के शुरूआती दौर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अभिनेत्री ने बताया था कि डायरेक्टर काम के बदले समझौते की बात करते थे।

पूनम दुबे

पूनम दुबे ने बताया था कि इंडस्ट्री में सफलता पाने के लिए डायरेक्टर शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखते थे, हालांकि अभिनेत्री ने उनकी बात नहीं मानी जिसकी वजह से उनको कई प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन आज वो भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री हैं।

Akshara Singh

अक्षरा सिंह ने बताया था कि पवन सिंह के साथ ब्रेकअप के बाद उनको कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने बताया था कि उनकी पहचान के जरिए वो अभिनेत्री को फिल्मों से बाहर करवा देते थे। कोई डायरेक्टर उनको काम नहीं देता था। लेकिन बाद में अपने दम पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

ALSO READ: Samar Singh से ब्रेकअप के बाद पार्टी करने पहुंची थी Akanksha Dubey, मौत का सच आया सामने, वकील ने बताया पूरा सच