Placeholder canvas

Arjun Kapoor से शादी नहीं करना चाहती हैं Malaika Arora, अपने वादे से मुकरी अभिनेत्री कहा, मै उसके साथ सिर्फ….

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के ​साथ रिलेशनशिप में हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार भी कर लिया है। इन दोनों के रिश्ते को लेकर अक्सर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है।

खबरें तो यहां तक आने लगी है कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जल्द ही एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, हालांकि अब अभिनेत्री ने अपने रिश्ते और शादी पर बात की है।

क्या Malaika Arora करने जा रही हैं शादी?

मलाइका अरोड़ा ने दूसरी शादी का मन बना लिया है, लेकिन अब तक वो एक कारण की वजह से दूसरी शादी का ऐलान नहीं कर पाई हैं। शादी के बारे में उन्होंने बात की और बताया कि वो शादी के खिलाफ नहीं है बल्कि दूसरी बार शादी करने के बारे में सोच रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि,

‘वैसे मैंने पहले कभी इस बारे में सोचा नहीं था। लोगों को लगता होगा कि मैं शादी के खिलाफ हो गई हूं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मैं ऐसा बिल्कुल नहीं सोचती।’

दूसरी शादी पर बोलीं Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि,

‘शादी के बंधन पर मुझे आज भी पूरा भरोसा है, प्यार और हमसफर जैसे शब्दों के मायने आज भी मेरे लिए बहुत अहम है। लेकिन मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं मानती हूं कि जिंदगी का कुछ हिस्सा हमें सरप्राइज के तौर पर भी छोड़ देना चाहिए, और बहुत ज्यादा प्लानिंग करके नहीं चलना चाहिए। हर चीज को सोच समझ कर प्लान करके करने से उनका मजा खत्म हो जाता है।’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा कि,

‘मेरी इस बात से आप मुझे थोड़ी पुराने ख्यालातों वाली मान सकते हैं। लेकिन जब मैं छोटी थी तो किसी ने मुझसे बताया था कि रिलेशनशिप किसी पौधे की तरह होता है। आप एक बीज उगाते हैं और फिर आप उसे रोजाना सींचते हैं ताकि वो बढ़ सके… फल फूल सके। तो रिश्ते और एक छोटे पौधे में कोई ज्यादा फर्क नहीं होता। आप शॉर्टकट लेकर चीजें ठीक नहीं कर सकते। एक दूसरे को अच्छी तरह समझना और सराहना जरूरी है।’

Malaika Arora और Arbaaz Khan का तलाक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी।​ जिनसे शादी के 19 साल बाद उन्होंने तलाक ले लिया था।

अरबाज और मलाइका का एक बेटा है जो विदेश में अपनी पढ़ाई कर रहा है। अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को एक साथ कई मौके पर देखा जा चुका है।

ALSO READ: उसका हाथ मेरी पैंट में था और वो मेरे स्तनों को…सालों बाद तारक मेहता की बबीता जी उर्फ Munmun Dutta का छलका दर्द, किए बड़े खुलासे