माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को बॉलीवुड का धक-धक गर्ल कहा जाता है। वह लगभग 3 दशक से अपने अभिनय का जलवा बिखेर रही है। माधुरी की उम्र 55 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी लोग उनके डांस और एक्टिंग पर खूब तालियां बजाते हैं। वह 90 के दशक की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार थीं और उन्होंने अपने मेहनत पर मुकाम हासिल किया।
उन्होंने महज 36 साल की उम्र में एक से बढ़कर एक बेहतरीन किरदार निभा कर लोगों के दिलों में धक-धक गर्ल के नाम से अपनी एक पहचान बनाई।
माधुरी दीक्षित ने 1984 में फिल्म अबोध से अपने करियर की शुरुआत की। फिर 1988 में फिल्म तेजाब में उन्होंने एक डांस किया था। जो बहुत पॉपुलर हुआ। उस फिल्म के गाने के बोल थे 1 2 3। इस गाने पर माधुरी दीक्षित ने बेहतरीन डांस किया और लोगों के दिलों में छा गईं।
माधुरी दीक्षित का इन सितारों के साथ जुड़ा नाम
View this post on Instagram
बता दें कि धक-धक गर्ल बेहद खूबसूरत हैं और उनके डांस और एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। ऐसे में उन्होंने अपने अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा बटोरी। लाखों दिलों की धड़कन हैं माधुरी। उन्होंने 86 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
एक्ट्रेस का नाम कई सारे मशहूर अभिनेताओं के साथ जुड़ा। उनका नाम अनिल कपूर संजय दत्त के साथ भी जुड़ा, लेकिन यह सारी खबरें अफवाह साबित हुईं।
इस क्रिकेटर पर फिदा थीं माधुरी
View this post on Instagram
खबरों की मानें तो 90 के दशक में माधुरी दीक्षित का एक क्रिकेटर पर दिल आ गया। उस क्रिकेटर का नाम अजय जडेजा है। माधुरी दीक्षित अजय जडेजा के प्यार में पड़ चुकी थीं और इन दोनों की रिलेशनशिप की खबरें ने खूब तूल पकड़ी। आज भी दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
ऐसे हुआ माधुरी का ब्रेकअप
माधुरी दीक्षित अजय जडेजा के प्यार में पागल थीं। दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले थे लेकिन अजय जडेजा का नाम मैच फिक्सिंग में आ गया। जिसकी वजह से इनका रिलेशनशिप टूट गया।
इन दोनों की मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। तब इन दोनों के बीच में दोस्ती हुई फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
View this post on Instagram
कुछ समय तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट का। लेकिन जब उनका नाम मैच फिक्सिंग से जुड़ा था इन दोनों का ब्रेकअप हो गया जिसके बाद माधुरी ने अमेरिकी डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली।
अजय ने साल 2011 में जम्मू कश्मीर के चीफ सेक्रेट्री अशोक जेटली की बेटी आदिती से शादी कर ली और आपने अपनी मैरिड लाइफ को दोनों एंजॉय कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, अदाएं देख भड़के यूजर्स बोले- ‘शर्म करो थोड़ी’
Published on April 26, 2023 12:48 pm