इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) अब अपने चरण पर हैं। इस साल दो नई टीम के साथ हुए मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को कीमत में उतार चढाव देखने को मिला है। खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी बदली साथ ही कीमत भी। कई खिलाड़ियों को उनकी पहले की रकम से ज्यादा पैसे मिले, जबकि कई खिलाड़ियों को उम्मीद से कम। लेकिन इस आईपीएल में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है, जिनकी कीमत में भले ही कमी आई हो लेकिन उनके प्रदर्शन में कमी नहीं आई है। जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी….
रिले मेरेडिथ ( Riley Meredith)
ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय खिलाड़ी रिले मेरेडिथ ( Riley Meredith) को मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ के साथ अपने साथ जोड़ा हैं। जबकि पिछले साल खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ के साथ अपने साथ जोड़े रखा था, उनकी तुलना में खिलाड़ी को इस साल काफी कम कीमत मिली। लेकिन मुंबई इंडियंस की तरह से रिले मेरेडिथ ( Riley Meredith) अभी अपने चार मैच में 7.42 की इकॉनमी और लगभग 9 की औसत के साथ पांच विकेट ले चुके हैं।
डेविड वॉर्नर ( David Warner)
ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ( David Warner) जब दिल्ली कैपिटल्स को मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ की कीमत में उनके हाथ लगे, तब फ्रेंचाइजी को बेहद कम रकम में एक बेहतरीन मैच विनर खिलाड़ी मिल गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल तक खिलाड़ी कब12.5 करोड़ को कीमत अदा की है। इतनी कम कीमत के साथ वो पिछले मैच में मैच विनर खिलाड़ी साबित हुए है और 8 मैच में 156.83 के स्ट्राइक रेट से 356 रन भी बना चुके हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni)
महेंद्र सिंह धोनी इस उनकी सीजन की मिलने वाले रकम में कमी के चलते है। हालांकि खिलाड़ी में ऐसा फ्रेंचाइजी से खुद ही करने के लिए कहा था। इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ की कीमत के साथ बनाए रखा गया है। पिछले सीजन माही ने 2021 के 16 मैचों में 106.54 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए थे। इसके स्थान पर इस साल अब तक खेले गए 9 मैच 142 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका हाई स्कोर 50 है और स्ट्राइक रेट 130.28 का है।
साथ ही टीम में उनकी उपस्तिथि की क्या उपयोगिता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ देने के बाद वापस टीम की कमान संभाल ली है। इसी के साथ ही वो टीम में खिलाड़ियों के लिए भी काफी अहम मेंटर की तरह है। लेकिन रवींद्र जडेजा को 15 करोड़ की कीमत से उन्हें 12 करोड़ में रिटेन किया जाए। ऐसा महेंद्र सिंह धोनी खुद ही चाहते थे।