IPL

वर्तमान समय में भारत के साथ साथ विश्व भर में इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) का रोमांच चढ़ा हुआ है। दो महीने के समय की लीग में एक महीना बीत चुका है। इसी बीच फैंस के लिए एक दुःख भरी खबर समाने आई है। जिसमें एक घरेलू पूर्व खिलाड़ी की मात्र 40 साल की उम्र में मौत हो गई। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये खिलाड़ी अपनी यॉर्कर गेंदों के लिए जाना जाता था। मृत्यु के बाद इस खिलाड़ी परिवार जन शोक गुल माहौल में हैं। वहीं क्रिकेट जगत में भी सभी आश्चर्य चकित रह गए हैं।

रणजी खिलाड़ी टीम का हिस्सा

राजेश वर्मा

मुंबई रणजी टीम का हिस्सा रह चुके पूर्व तेज गेंदबाज और 2006-07 के सीजन में रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली मुंबई स्क्वाड का हिस्सा रह चुके टीम के सदस्य राजेश वर्मा ( Rajesh Verma) का निधन हो गया। रविवार को राजेश वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजेश वर्मा मात्र 40 वर्ष के थे। मुंबई क्रिकेट टीम के उनके के पूर्व खिलाड़ी साथी रह चुके भाविन ठक्कर ने उनके निधन की जानकारी मीडिया को दी है। राजेश वर्मा ने अपने कैरियर में सात ही प्रथम श्रेणी मैच खेले थे।

राजेश वर्मा ने मुंबई क्रिकेट रणजी टीम 2006-07 में मुंबई की स्क्वाड के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रह चुके हैं

राजेश वर्मा रणजी ट्रॉफी चैम्पियन टीम जीत का हिस्सा रहे थे। साथ ही 2002-03 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। साथ पंजाब के खिलाफ 2008 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में आखिरी मैच खेला था। उन्होंने अपने कैरियर में सात मैचों में 23 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने 11 ‘लिस्ट ए’ मैचों में 20 विकेट भी अपने नाम दर्ज किए हैं।

दिल का दौरा पड़ने से हुई मृत्यु

राजेश वर्मा की उम्र मात्र 40 साल थी, साथ ही वो एक खिलाड़ी भी रह चुके है। जिन्होंने काफी क्रिकेट भी खेला है। लेकिन दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। राजेश वर्मा की मृत्यु की खबर उनके साथी खिलाड़ी रह चुके भाविन ठक्कर ने मीडिया को दी है।

यॉर्कर डालने के लिए थे मशहूर

राजेश वर्मा

रणजी टीम में मुंबई की तरफ से खेलने वाले राजेश वर्मा (Rajesh Verma) ने काफी ही कम समय में घरेलू क्रिकेट में अपना एक अच्छा नाम कमा लिया था। सीजन में खासतौर पर वो अपनी यॉर्कर गेंदों के लिए लोगों के बीच काफी फेमस और लोकप्रिय थे। राजेश वर्मा के करियर में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड 97 रन देकर 5 विकेट हासिल करना रहा है। इसके साथ ही 4 टी20 मैच में राजेश ने 5 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

ALSO READ:IPL 2022: बुमराह या शमी को नहीं इस भारतीय गेंदबाज को सबसे बेस्ट मानते है ग्लेन मैकग्रा, IPL में मचा रहा तबाही

Published on April 25, 2022 3:26 pm