आईपीएल 2022 का 47वाँ मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार, 2 मई को शाम 7.30 बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में कोलकाता की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुक़सान पर 152 रनों का स्कोर बनाया.
जिसके जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुक़सान पर 158 रन बना लिए और 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में गेंदबाज़ों के प्रदर्शन के बाद पर्पल कैप की रेस के टॉप 5 गेंदबाज़ों की लिस्ट में बदलाव हुआ है. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम नज़र डालेंगे पर्पल कैप रेस के बदले हुए समीकरण पर.
उमेश यादव ने की पर्पल कैप की रेस में दोबारा एंट्री, अब इस स्थान पर मौजूद
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले नागपुर के सीनियर भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव ने एक लंबे समय के बाद आईपीएल 2022 में पर्पल कैप की रेस में दोबारा एंट्री कर ली है. फ़िलहाल वो कुल 15 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. गौरतलब है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में वो पहले नंबर पर थे लेकिन बाद में पीछे होते चले गए.
इसके अलावा बैंगलोर के लिए खेल रहे युवा श्रीलंकाई स्पिनर वनिंगु हसारांगा 15 विकेट के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं. गेंदबाज़ी औसत उमेश यादव से बेहतर होने के चलते वो उनसे एक स्थान ऊपर हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के 30 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन भी 15 विकेट और इन दोनों से बेहतर गेंदबाज़ी औसत के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.
युज़वेंद्र चहल शीर्ष स्थान पर, कुलदीप और टी नटराजन दे रहे टक्कर
राजस्थान रॉयल्स के सीनियर लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल 19 विकेट के सबसे ज़्यादा आँकड़े के साथ शीर्ष पर बरकरार है. चहल ने अब तक इस सीज़न में 10 मैच खेलने के बाद 15.31 के गेंदबाज़ी औसत से गेंदबाज़ी करते हुए 291 रन देकर 19 विकेट चटकाए हैं.
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव भी चहल से ज़्यादा पीछे नहीं हैं और 17 विकेट्स के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. कुलदीप ने आईपीएल 2022 में 15.82 के गेंदबाज़ी औसत से गेंदबाज़ी करते हुए 32.4 ओवर में 269 रन देकर ये 17 विकेट चटकाे हैं.
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
युज़वेंद्र चहल | 10 | 10 | 40.0 | 0 | 291 | 19 | 5/40 | 15.31 | 7.27 | 12.6 | 1 | 1 |
(राजस्थान रॉयल्स) | ||||||||||||
कुलदीप यादव | 9 | 9 | 32.4 | 0 | 269 | 17 | 4/14 | 15.82 | 8.23 | 11.5 | 2 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) | ||||||||||||
टी नटराजन | 9 | 9 | 35.0 | 0 | 303 | 17 | 3/10 | 17.82 | 8.65 | 12.3 | 0 | 0 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) | ||||||||||||
वनिंदु हसारांगा | 10 | 10 | 34.0 | 0 | 273 | 15 | 4/20 | 18.20 | 8.02 | 13.6 | 1 | 0 |
(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) | ||||||||||||
उमेश यादव | 10 | 10 | 40.0 | 2 | 286 | 15 | 4/23 | 19.06 | 7.15 | 16.0 | 1 | 0 |
(कोलकाता नाइट राइडर्स) |