आईपीएल 2022 का 36वाँ मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शनिवार, 23 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बैंगलोर की टीम महज़ 68 रनों पर ही ऑलआउट हो गई.
दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने इस लक्ष्य को सिर्फ़ 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया. इस मैच में बल्लेबाज़ों की बात करें तो ऑरेंज कैप की रेस के समीकरणों पर हम इस आर्टिकल में एक नज़र डालेंगे.
जोस बटलर टॉप पर बरकरार
ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप 5 बल्लेबाज़ों की बात करें तो राजस्थान के सीनियर सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं. इस टूर्नामेंट में बेहद शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए बटलर ने 7 मैचों में 3 शतकों और 2 अर्धशतकों के साथ कुल 491 रन बनाए हैं.
इसके अलावा लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात के कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मौजूद हैं. पांड्या ने आईपीएल 2022 में 6 मैचों में 3 अर्धशतकों के साथ कुल 295 रन बनाए हैं. इस दौरान हार्दिक का बल्लेबाज़ी औसत 73.75 का रहा है.
चौथे नंबर पर पहुंचे फ़ाफ़ डु प्लेसिस
वहीं लिस्ट में तीसरे नंबर की बात करें तो इस पोज़ीशन पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल 265 रनों के साथ मौजूद हैं. केएल राहुल ने अभी तक टूर्नामेंट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है. केएल राहुल का बल्लेबाज़ी औसत इस दौरान 44.16 का रहा है.
ऑरेंज कैप की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फ़ाफ़ डु प्लेसिस चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. सीनियर दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाजज़ ने 8 मैचों में 31.87 के बल्लेबाज़ी औसत के साथ कुल 255 रन बनाए हैं. लिस्ट में पांचवें और आखिरी नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के युवा सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ मौजूद हैं.
ऑरेंज कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 7 | 7 | 1 | 491 | 116 | 81.83 | 304 | 161.51 | 3 | 2 | 0 | 41 | 32 |
(राजस्थान रॉयल्स) | |||||||||||||
हार्दिक पांड्या | 6 | 6 | 2 | 295 | 87* | 73.75 | 216 | 136.57 | 0 | 3 | 0 | 30 | 8 |
(गुजरात) | |||||||||||||
केएल राहुल | 7 | 7 | 1 | 265 | 103* | 44.16 | 187 | 141.71 | 1 | 1 | 2 | 21 | 11 |
(लखनऊ सुपर जायंट्स) | |||||||||||||
फ़ाफ़ डु प्लेसिस | 8 | 8 | 0 | 255 | 96 | 31.87 | 196 | 130.10 | 0 | 2 | 0 | 24 | 9 |
(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) | |||||||||||||
पृथ्वी शॉ | 7 | 7 | 0 | 254 | 61 | 36.28 | 154 | 164.93 | 0 | 2 | 0 | 34 | 9 |
(दिल्ली कैपिटल्स) |