इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Banglore) के लिए मैच खेला जा रहा था। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत में अपना सहयोग देने वाले खिलाड़ी हर्षल पटेल ( Harshal Patel) के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। जब हर्षल पटेल मैच खेल रहे थे। तब उनके घर पर अनहोनी घटना हो गई, जिसके बाद मैच के बाद तुरंत ही खिलाड़ी अपने घर के लिए रवाना हो गया।
छोटी बहन की मौत की खबर सुनकर आईपीएल छोड़ घर पहुंचे हर्षल पटेल
बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए के लिए जीत की रात थी। आरसीबी में मुंबई इंडियंस जॉब7 विकेट के अंतर से हराकर मैच अपने नाम दर्ज किया। लेकिन टीम के खिलाड़ी हर्षल पटेल के लिए एक बुरी खबर आई। 31 साल के हर्षल पटेल की तीन भाई बहनों में सबसे छोटी बहन अर्चिता पटेल का निधन हो गया है। वो कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी।
जिसके बाद हर्षल पटेल एक दिन के अवकाश के साथ अपने घर पहुंचे। हर्षल पटेल को घर जाने के लिए उनकी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आनन फानन में इसका इंतजाम किया। जिसके बाद वो अंतिम संस्कार के लिए पहुंच चुके है। अब वो अंतिम संस्कार के बाद टीम से जुड़ने की कोशिश करेगे।
हर्षल पटेल गुजरात के साणंद के रहने वाले हैं। उनका पूरा परिवार वहीं रहता है। हर्षल पटेल जब दिल्ली टीम की स्क्वाड का हिस्सा थे, तब दिल्ली कैपिटल के एक वीडियो में परिवार के द्वारा संदेश में उनके पूरे परिवार को देखा जा सकता है।
चेन्नई के खिलाफ मैच में होंगे हिस्सा?
हर्षल पटेल जानकारी के मुताबिक, एक दिन के लिए बहन अर्चिता पटेल के अंतिम संस्कार के लिए घर गए है। लेकिन वापसी होने पर उनकी कोविड जांच की जाएगी। जिसके बाद तीन दिन के क्वारेंटिन में भी रहना पड़ सकता है। नेगेटिव आने के बाद ही चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ अपना अगला मैच खेल सकते है। अन्यथा उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 12 अप्रैल को आज वाले मैच में बाहर ही रहना पड़ेगा।
हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। वो अभी तक कुल 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी हर्षल पटेल ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए थे। 5.75 की औसत के साथ अपने चार ओवर्स में 23 रन दिए थे।
ALSO READ:IPL 2022: मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त देने के बाद हसरंगा ने इन्हें दिया इस जीत का पूरा श्रेय