IND vs SL: “हटाओ इस घमंडी कप्तान को” रोहित शर्मा ने नहीं सुनी अर्शदीप सिंह की बात, भड़के फैंस का BCCI पर फूटा गुस्सा

Rohit Sharma : एशिया कप (Asia Cup 2022) में भारतीय क्रिकेट टीम की श्रीलंका के हाथों हार हुई। इस हार में टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही जिम्मेदार थी। Super 4 के मैच में टीम इंडिया ने बीते मंगलवार श्रीलंका के साथ मुकाबला किया। जिसमें 6 विकेट से हार हुई।

हार के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों पर अपनी नाराजगी जाहिर की, लेकिन इसी बीच रोहित शर्मा और अर्शदीप सिंह का एक वीडियो काफी वायरल है। इस वीडियो में अर्शदीप सिंह और रोहित शर्मा आमने-समाने हैं। रोहित शर्मा के इस व्यवहार के बाद फैंस में कप्तान रोहित शर्मा से कप्तानी लेने तक कह दिया।

लगातार वायरल हो रहा वीडियो रोहित शर्मा की आलोचना

https://twitter.com/crickvikram/status/1567218900672315392?

श्रीलंका बनाम भारतीय टीम के सुपर 4 के मैच में युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह ने 20वे ओवर में गेंदबाजी की। इस गेंदबाजी में उन्होंने रन रोकने का हर संभव प्रयास किया। पाक टीम के खिलाफ खेले गए 20वे ओवर में भी खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस वीडियो में जो देखा गया उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा की काफी आलोचना हो रही है।

दरअसल 20वें ओवर में रोहित शर्मा ने गेंदबाजी अर्शदीप सिंह को थमाई। जिसके बाद खिलाड़ी ने अच्छी यॉर्कर गेंद करते हुए विरोधी टीम के बल्लेबाजों को ब्लॉक किया, लेकिन इसी बीच 20वें ओवर में ही एक गेंद पर अर्शदीप सिंह कप्तान रोहित शर्मा से फील्ड या सेटिंग को लेकर कुछ कह रहे होते हैं और रोहित शर्मा पलटकर आगे निकल जाते हैं।

कप्तान रोहित शर्मा के इस व्यवहार के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। इस अहम मौके पर भी कप्तान रोहित शर्मा ने युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह की बात नहीं सुनी, फैंस का ऐसा मानना था।

Also Read : IND vs SL: न रोहित, न राहुल और न ही अर्शदीप इस खिलाड़ी की वजह से भारतीय टीम एशिया कप सुपर 4 से ही हुई बाहर

फैंस ने दिखाया गुस्सा कहा बाहर करो इस कैप्टन को

अर्शदीप सिंह और रोहित शर्मा के बीच इस वीडियो को देखकर फैंस का कहना है कि रोहित शर्मा ने युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी बार पोस्ट किया जा चुका है। साथ ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है।

Also Read : IND vs SL: 5 कारण जिसकी वजह से भारत को श्रीलंका जैसी कमजोर टीम के सामने करना पड़ा हार का सामना, ये रहे सबसे बड़े गुनाहगार

Exit mobile version