Placeholder canvas

IPL 2023: काव्या मारन के शातिर दिमाग के आगे सब हुए फेल, इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी को मात्र 2 करोड़ में किया शामिल

by AMIT RAJPUT
KAVYA MAARAN

शुक्रवार को आईपीएल के 16वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ। इस ऑक्शन में आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों ने कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इनमें हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने ऑक्शन में सबसे चतुराई दिखाई। काव्या मारन ने दो खिलाड़ियों को बहुत ही कम पैसों में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। जो टीम को अगले साल आईपीएल में चैंपियन बना सकते हैं।

हेनारिक क्लासेन –

दक्षिण अफ्रीका के हेनारिक क्लासेन को काव्या मारन ने उनके बेस प्राइस महज 2 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल किया। हेनारिक क्लासेन पहले राउंड में अनसोल्ड चले गए थे, लेकिन दूसरे राउंड में उन्हें उनके बेस प्राइस में खरीदा।

हेनारिक अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 7 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 13.2 के औसत से 32 रन बनाए हैं। वहीं, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24.54 के औसत से 687 रन बनाए हैं।

ALSO READ: IPL 2023: आईपीएल 2023 की नीलामी के बाद कुछ ऐसी दिखती है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, ये खिलाड़ी होगा टीम का नया कप्तान!

आदिल राशिद –

इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद को भी काव्या मारन ने उनके बेस प्राइस में खरीदा। हैदराबाद को राशिद को खरीदने के लिए महज 2 करोड़ रूपये खर्च करने पड़े। आदिल ने अब तक 1 आईपीएल मैच खेला है वो भी पंजाब किंग्स की ओर से हालांकि उन्हें उस मैच में कोई भी विकेट नहीं मिला था।

आदिल राशिद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए कई बार मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। वह इस साल टी20 विश्व कप की चैंपियन टीम में भी शामिल थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 92 मैचों में 93 विकेट हासिल किए हैं।

ALSO READ: IPL 2023: निकोलस पूरन पर 16 करोड़ खर्च लखनऊ सुपर जायंटस ने की बेवकूफी, आईपीएल नीलामी के बाद अब ऐसी दिखती है पूरी टीम

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00