Placeholder canvas

IPL 2023 की नीलामी के बाद मुरलीधरन ने किया खुलासा काव्या मारन की जल्दबाजी पड़ी टीम को भारी, इस खिलाड़ी को न खरीदना सबसे बड़ी गलती

शुक्रवार को IPL के 16वां सीजन का मिनी ऑक्शन आयोजित हो रहा है। इस IPL मिनी ऑक्शन में सबकी निगाहें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पर थीं। हैदराबाद ऑक्शन में 42 करोड़ रुपये से ज्यादा का पर्स लेकर IPL ऑक्शन में आए थे। सबको उम्मीद थी कि बिग थ्री आलराउंडर बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन और सैम करन में से एक को जरूर खरीदेंगे। लेकिन फ्रेंचाइजी ने किसी भी आलराउंडर को न खरीदकर सभी को हैरान किया।

हैरी ब्रूक और मयंक अग्रवाल मिले महंगे

हैदराबाद ने IPL नीलामी में सबसे पहले हैरी ब्रूक को 13. 5 करोड़ रुपये में खरीदकर हैरान किया। इसके बाद उन्होंने 8.25 करोड़ रूपये में मयंक को खरीदा। इसके बाद सबको उम्मीद थी कि वह बेन स्टोक्स को खरीदेंगे, लेकिन उन्होंने उन्हें न खरीदकर सभी को हैरान किया।

हैदराबाद की इस निति को लेकर मिनी ऑक्शन के दौरान टीम के मेंटोर मुथैया मुरलीधरन ने इस बात को स्वीकार भी किया कि वे बेन स्टोक्स को अपने टीम में लाना चाहते थे, लेकिन जब उनकी कीमत ज्यादा हो गई तो उन्हें जाने दिया गया।

ALSO READ: IPL Auction 2023: बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा की लगी बोली, जानिए कौन हैं विव्रांत शर्मा जिसके पीछे भाग रही थीं सभी फ्रेंचाइजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिर में मानी हार

बेन स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। शुरूआत में बेन स्टोक्स की पुरानी फ्रेंचाइजी राजस्थान ने बोली लगाई। इसके बाद आरसीबी मैदान आई। 5 करोड़ रुपये तक इन दोनों के बीच कशमकश चली। इसके बाद लखनऊ और हैदराबाद की टीम भी मैदान में कूदी, इसके बाद ही मुकाबला रोमांचक हो गया था।

हैदराबाद की टीम ने बेन स्टोक्स के लिए आखिरी बोली 14.75 करोड़ रुपये की लगाई थी, वहीं लखनऊ ने बेन स्टोक्स के लिए 16 करोड़ रूपये खर्च करने का मन बनाया था, लेकिन अंत में चेन्नई ने 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

ALSO READ: IPL Auction 2023: सामने आ गई सच्चाई, नेस वाडिया ने बताया किसके कहने पर सैम करन पर खर्च कर दिए 18.50 करोड़ रूपये