Placeholder canvas

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद अब हरभजन सिंह करेंगे ये काम, इस फिल्ड में बनायेंगे करियर

Team India के पूर्व क्रिकेटर Najvot singh Sidhu ने दिग्गज स्पिनर से हरभजन सिंह से मुलाकात की। नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने के बाद हरभजन सिंह की राजनीति में आने की संभावना बढ़ गई। सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया।

इस फोटो में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो के बाद अटकलों का बाजार गरम हो गया है। हरभजन सिंह ने मुलाकात के बाद सिद्धू ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”संभावनाओं से भरी तस्वीर…

यहाँ देखें वो तस्वीर

भाजपा से जुड़ने की खबर को हरभजन सिंह ने नकारा

हरभजन सिंह का नाम राजनीति से पहले भी जोड़ा जा चुका है। इससे पहले एक खबर आई थी हरभजन सिंह भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं। लेकिन  इस खबर को हरभजन सिंह ने सिरे से नाकार दिया। लेकिन हरभजन ने कभी राजनीति के मैदान में आने से इंकार नहीं किया है। ऐसे में एक बार फिर से हरभजन को राजनीति में आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में फिर से हरभजन को फिर से राजनीति के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।

ALSO READ:Ravindra Jadeja करने वाले हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा? भारतीय आलराउंडर ने खुद दिया जवाब

संन्यास के बाद अब ये काम कर सकते हैं हरभजन सिंह

Harbhajan Singh Announced

हरभजन सिंह ने आज क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। संन्यास के बाद वो आईपीएल 2022 में एक टीम के साथ सपोर्ट स्टाफ के रूप में जुड़ेंगे। आईपीएल 2021 में हरभजन कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे थे। उन्हें ज्यादा मुकाबले नहीं खेलने को मिले थे। पहले चरण में कुछ मुकाबलों में मौका भी मिला था लेकिन दूसरे चरण में उन्हें प्लेइंग में जगह नहीं मिली थी।

ALSO READ: SA vs IND: साउथ अफ्रीका दौरे पर ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं वनडे सीरीज में चोटिल रोहित शर्मा की जगह

अब हरभजन सिंह जल्द ही क्रिकेट से संन्यास के बाद बतौर सपोर्ट स्टाफ और राजनीति में अपना करियर बना सकते हैं। इसके साथ ही उनके आईपीएल के किसी एक फ्रेंचाइजी के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ने की संभावना है।