bollywood stars

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे हैं जिन्होंने एक से पढ़कर एक फिल्में दी है।  लेकिन वह अचानक से गुमनामी के सागर में कहीं खो गए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अभिनेता और अभिनेत्रियों से मिल जाएंगे जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में तो दी लेकिन आज गुमनामी के दौर में है।

मंदाकिनी

अभिनेत्री मंदाकिनी अपने दौर की बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री में से एक थी। उन्होंने फिल्म राम तेरी गंगा मैली से अपने करियर की शुरुआत की और देखते-देखते उनका करियर आसमान की ऊंचाइयों को छूने लग गया और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई, लेकिन जैसे ही अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से उनका नाम जुड़ा वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं और अब वह कहां हैं इसका किसी को भी अंदाजा नहीं है।

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी का एक समय बोलबाला था और उन्होंने आमिर खान ,गोविंदा सुनील शेट्टी जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया, लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से उनका करियर डूब गया। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ उनका नाम जुड़ा और  उनका बॉलीवुड का करियर खत्म हो गया।

विवेक ओबराय

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय ने बहुत ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने अपना नाम खो दिया। उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत कंपनी से की थी और ऐश्वर्या राय के साथ उनका नाम जुड़ा।

विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय की अफेयर की खबरें खूब चली, जिसकी वजह से काफी चर्चा में रहे। हालांकि इन दोनों का सलमान खान की वजह से ब्रेकअप हो गया और विवेक ओबेराय का करियर खत्म हो गया।

फरदीन खान

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान फिरोज खान के बेटे हैं और उनकी गलती उन पर भारी पड़ी और उनका करियर खत्म हो गया। साल 2001 में उनका नाम ड्रग्स केस से  जुड़ा जिसके बाद वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए।

शक्ति कपूर

शक्ति कपूर ने लगभग 1000 फिल्मों में काम किया है और उनको बॉलीवुड का क्राइम मास्टर गोगो कहा जाता है। लेकिन 2005 में वह एक स्टिंग ऑपरेशन में वह फंस गए और उसके बाद एक लड़की से सेक्सुअल फेवर मांगते हुए दिखे थे, जिसकी वजह से उनका नाम इंडस्ट्री से गायब सा हो गया।।

ये भी पढ़ें-“मै 34 साल का हूँ और अगर मै…” आईसीसी विश्व कप 2023 से पहले ये क्या बोल गये विराट कोहली, 2011 वर्ल्ड कप पर कही ये बात

Published on September 30, 2023 4:54 pm