“मारी छोरियां छोरों से बढ़कर हैं”- भारतीय महिला टीम ने 7वीं बार एशिया कप जीतकर रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

वूमेंस एशिया कप (WOMENS ASIA CUP) 2022 का फाइनल मुकाबला आज भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) और श्रीलंका महिला टीम (SRILANKA WOMEN TEAM) के बीच खेला जा रहा था। भारतीय महिला टीम ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन आज श्रीलंकाई टीम अपनी ही चाल पर पूरी तरह फंसती हुई नजर आयी है।

भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को मात्र 65 रनों पर ही रोक दिया। 66 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHAHA) ने 51 रनों की नाबाद पारी खेल भारत को विजयी बना दिया। एशिया कप के जीत के बाद सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लगता हुआ नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर छाई हुई है भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला टीम ने सातवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया हैं।  इस टूर्नामेंट में शुरू से ही नंबर-1 टीम बनी हुई थी जिसे टीम ने बरकरार रखते हुए टूर्नामेंट को खत्म भी ट्रॉफी जीतकर किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार था।

आज फाइनल मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए रेणुका सिंह (RENUKA SINGH), राजेश्वरी गायकवाड़ (RAJESHWARI GAIKWAD) और स्नेह राणा (SNEH RANA) का शानदार खेल हमने देखा। उसके बाद 66 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने 51 रनों की नाबाद पारी खेल कर ट्रॉफी जीतवा दी।

फैंस पुरूष एशिया कप में भारत के जीत का सपना देख रहे थे। लेकिन वह सच नहीं हो पाया  महिला टीम ने अपने आत्मविश्वास को चरम सीमा पर रखते हुए एशिया कप अपने नाम कर गर्व बढ़ाया हैं। एशिया कप जीत के बाद सोशल मीडिया में फैंस जमकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देंखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/jayatiayat/status/1581233004491739136?s=20&t=iUOz1GeGief8sb-352mZnA

https://twitter.com/Rishi1RJ/status/1581233257026584582?s=20&t=iUOz1GeGief8sb-352mZnA

ALSO READ: 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो टी20 विश्व कप 2022 में खेलते आयेंगे नजर, नाम से ही कांपती हैं विरोधी टीम

https://twitter.com/shappyh2/status/1581228899366686721?s=20&t=iUOz1GeGief8sb-352mZnA

https://twitter.com/YourSonakshi/status/1581229929043152896?s=20&t=iUOz1GeGief8sb-352mZnA

ALSO READ: ASIA CUP 2022: स्मृति मंधाना और रेणुका के चक्रव्यूह में फंसी श्रीलंका, भारत ने 8 विकटों से एशिया कप कर लिया अपने नाम

Exit mobile version