Placeholder canvas

करिश्मा कपूर से तलाक लेना संजय कपूर को पड़ रहा है भारी, हर महीने देते हैं इतने रुपए, हो गए हैं कंगाल

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। 90 के दशक में करिश्मा कपूर की फिल्में सुपर डुपर हिट होती थी। वहीं वह उस दौर की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार थी। अपनी शानदार एक्टिंग और डांस और खूबसूरती से वह लोगों के दिल पर राज करती थीं।

उन्होंने अपने करियर के दौरान बहुत से अभिनेताओं को डेट किया। जिसमें एक नाम अभिषेक बच्चन का भी है। जहां अभिषेक  और करिश्मा कपूर की शादी होने वाली थी। लेकिन किसी वजह से इनकी शादी नहीं हो सकी। इसके बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी की जो जानेमाने बिजनेस मैन हैं। शादी के बाद लोलो की लाइफ बदल गई उनको फिल्मी करियर से ज्यादा उनके पर्सनल लाइफ की वजह से जाना जाने लगा और हमेशा सुर्खियों में बनी रहती थी।

करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय से शादी की और 2016 में उनकी शादी टूट गई। शादी के बाद उनके 2 बच्चे हुए बेटी का नाम समायरा और बेटे का नाम कियान है। लेकिन इनके बीच अनबन रहने लगी और इनकी शादी टूट गई। वहीं तलाक के बाद संजय ने दूसरी शादी कर ली। करिश्मा अपने बच्चों के साथ अकेले ही रहती हैं।

करिश्मा कपूर लेती हैं महीने के दस लाख रुपए

संजय कपूर से तलाक के बाद अब करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ अकेले ही रहती हैं। और संजय कपूर ने दूसरी शादी प्रिया सचदेवा के साथ कि अपने लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। शादी को तोड़ना करिश्मा और संजय के लिए आसान नहीं था।

इन दोनों के रिश्ते में काफी कानूनी पचड़े में फंसे रहे। वहीं तलाक के बाद करिश्मा संजय ने करोड़ रुपए दिए। तलाक के 7 साल होने के बाद भी करिश्मा को संजय हर महीने दस लाख रुपए देते हैं।

करिश्मा कपूर ने लगाए संजय पर आरोप

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने वेब सीरीज मेंटलहुड से एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी की थी। और उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि शादी टूटने की वजह उन्होंने संजय को बताया।

उन्होंने कहा कि संजय उन्हें बहुत प्रताड़ित करते थे। हनीमून पर जब वह गई थीं तब उनके पति संजय ने अपने दोस्तों के साथ उनकी की बोली लगा दी थी और उन्हें बहुत मारते पीटते थे।

ये भी पढ़ें-बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन करने को बेताब ईशा गुप्ता प्रकाश झा को दिन-रात करती थीं मैसेज, मैसेज में लिखती थीं ऐसी-ऐसी बातें