ALEX HALES

मौजूदा समय पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेली जा रही है और इस बीच इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज Alex Hales ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बीच सीजन से ही अपना नाम वापस ले लिया है। Alex Hales PSL में इस्लामाबाद यूनाईटेड की टीम की ओर से खेलते हैं लेकिन उन्होंने निजी कारणों के चलते PSL से नाम वापस ले लिया है। 

IPL में खरीदे जाने के बाद छोड़ा PSL

इसके अलावा Alex Hales का चयन हाल ही में IPL में हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें डेढ़ करोड़ की रकम पर मेगा ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा है। वही, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक Alex Hales ने बायो-बबल में होने वाली थकावट की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस लिया है। 

साथ ही PSL में उनकी फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाईटेड ने कहा है कि हेल्स ने निजी कारणों से टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट ने कहा कि हम उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं देते हैं। IPL कॉन्ट्रेक्ट मिलने के दो दिन बाद ही Alex Hales ने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया। 

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने एक बयान जारी किया और कहा,

“ओपनिंग बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने निजी वजहों से पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लिया है। हम भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”

इस्लामाबाद के रहे अहम खिलाड़ी

Alex Hales इस्लामाबाद के लिए काफी अहम खिलाड़ी रहे हैं। Alex Hales ने इस सीजन PSL में इस्लामाबाद यूनाईटेड के लिए सात मुकाबले खेले और इस दौरान 42.50 की शानदार औसत से 255 रन बनाए। उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। उनके जाने से इस्लामाबाद यूनाईटेड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। एलेक्स हेल्स ओपन करते हुए धुआंधार बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने दुनिया भर में कई टी20 लीग्स में खेला है।

2019 वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम से वह बाहर कर दिए गए थे। हेल्स ने अभी तक 334 टी20 मुकाबले खेले हैं और पांच शतक के साथ 57 फिफ्टी जड़ते हुए  9371 रन बनाए हैं। 116 रन नाबाद उनका बेस्ट स्कोर रहा है। 

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी में अंबानी के बेटे के साथ खेल गए आशीष नेहरा, अर्जुन तेंदुलकर की बढ़ा दी बोली

Published on February 16, 2022 8:13 am