Placeholder canvas

महेंद्र सिंह धोनी के काफी करीबी थे ये 5 खिलाड़ी, हर मैच में देते थे मौका, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी

by Mayank Tripathi
MS DHONI TEAM INDIA

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में तमाम कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिनकी बदौलत आज वह विश्व क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर्स में शुमार हैं। भारत को तीन बार आईसीसी के अलग-अलग खिताब जिताने वाले दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने तमाम युवा क्रिकेटर्स के करियर संवारे। उन्होंने ने बहुत खिलाड़ियों को भारत के लिए खेलने का मौका दिया जिसमें कुछ तो सफल हुए और कुछ पीछे छूट गए।

आज हम आपको 5 ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स के विषय में बताएंगे जिनपर सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भरोसा जताया लेकिन वह उनके भरोसे पर खरे नहीं उतरे।

शादाब जकाती

इस लिस्ट में पहला नाम शादाब जकाती का शामिल है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी को धोनी का सबसे करीबी माना जाता था। लेकिन वह इस मौके को भुनाने में नाकाम साबित हुए। इसका नतीजा ये है कि 43 वर्षीय जकाती आज गुमनामी का जीवन गुज़ार रहे हैं।

मनप्रीत गोनी

धोनी की झोली में से निकला एक और नायाब सितारा जिसका नाम मनप्रीत गोनी था। इस खिलाड़ी को पूर्व भारतीय कप्तान ने कई मौके दिए। उन्हें 2008 के एशिया कप में भी खेलने का मौका मिला। लेकिन लगातार हुईं इंजरी के चलते उनका करियर कुछ खास नहीं चला। आखिरकार 2019 में इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

सुदीप त्यागी

आईपीएल 2008 और 2009 के हीरो रहे सुदीप त्यागी को पूर्व भारतीय कप्तान ने टीम इंडिया का हिस्सा बनाया था। उन्होंने खिलाड़ी को भरपूर मौके दिए लेकिन चार वनडे मैचों में वह सिर्फ 3 विकेट ही हासिल कर सके थे। इसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। साल 2020 में त्यागी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

पवन नेगी

आईपीएल 2016 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी पवन नेगी ने धोनी के नेतृत्व में हमेशा शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन एक बार जब इस खिलाड़ी ने अपनी फॉर्म खोई दोबारा वापसी ही नहीं कर सका। इसका नतीजा ये रहा कि पूर्व भारतीय कप्तान भी उनका साथ नहीं निभा सके। आज पवन नेगी पूरी तरह से गुमनामी का जीवन जी रहे हैं।

डग बोलिंगर

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डग बोलिंगर का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। साल 2010-12 तक चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप प्लेयर्स में शुमार रहे इस गेंदबाज पर धोनी की खूब कृपादृष्टि हुई। 27 मैचों में बोलिंग ने 37 विकेट झटके। लेकिन 2014 के बाद ये खिलाड़ी पूरी तरह से गायब हो गया।

ALSO READ: आयरलैंड दौरे पर हार्दिक पंड्या बैठेंगे बाहर, ये 2 खिलाड़ी हैं कप्तान बनने के दावेदार, ऐसी होगी 15 सदस्यीय टीम

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00