एशियन गेम्स 2026 (Asian Games) को लेकर क्रिकेट टीमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नेपाल ने भी जापान में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी को लेकर है, जहां दीपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Singh Airee) को टीम की कमान सौंपी गई है। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को भी जगह मिली है।
दीपेंद्र सिंह ऐरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
एशियन गेम्स (Asian Games) में नेपाल क्रिकेट टीम की कप्तानी अब दीपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Singh Airee) संभालेंगे। वहीं रोहित पौडेल (Rohit Paudel), जो पहले टीम की कप्तानी कर चुके हैं, बतौर खिलाड़ी इस स्क्वॉड का हिस्सा हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Singh Airee) पहली बार किसी बड़े बहु-टीम टूर्नामेंट में नेपाल की कप्तानी करेंगे।
टीम में संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane), कुशल भुर्तेल (Kushal Bhurtel), आसिफ शेख (Aasif Sheikh), आरिफ शेख (Aarif Sheikh), सोमपाल कामी (Sompal Kami) और करण केसी (Karan KC) जैसे अनुभवी नाम भी शामिल हैं।
इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह
एशियन गेम्स (Asian Games) में नेपाल की 15 सदस्यीय टीम में दीपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Singh Airee), कुशल भुर्तेल (Kushal Bhurtel), आसिफ शेख (Aasif Sheikh), रोहित पौडेल (Rohit Paudel), आरिफ शेख (Aarif Sheikh), कुशल मल्ला (Kushal Malla), संदीप जोरा (Sundeep Jora), लोकेश बम (Lokesh Bam), संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane), गुलशन झा (Gulshan Jha), करण केसी (Karan KC), सोमपाल कामी (Sompal Kami), नंदन यादव (Nandan Yadav), ललित राजबंशी (Lalit Rajbanshi) और शेर मल्ला (Sher Malla) शामिल हैं।
इस टीम में कुशल मल्ला (Kushal Malla) की वापसी भी खास है। बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने वापसी के बाद गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया है।
Asian Games में अफगानिस्तान और जापान से मुकाबला
नेपाल को एशियन गेम्स (Asian Games) की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप ए में रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 25 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके अगले दिन 26 सितंबर को नेपाल की भिड़ंत मेजबान जापान से होगी। ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।
नेपाल की टीम पिछली बार एशियन गेम्स (Asian Games) में भी चर्चा में रही थी। अब दीपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Singh Airee) की कप्तानी में टीम एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी
ALSO READ : मोहसिन नकवी पर केस हुआ तो क्या जेल जाना पड़ेगा? चोरी साबित हुई तो दुबई में कितनी सजा, समझिए पूरा गणित
