Posted inमनोरंजन, न्यूज

Tanushree Dutta Reaction: नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता का रिएक्शन, ‘Evil Dead’ कहने पर हुईं ट्रोल

Tanushree Dutta Reaction nana Patekar
Tanushree Dutta Reaction: नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता का रिएक्शन, ‘Evil Dead’ कहने पर हुईं ट्रोल
News on WhatsAppJoin Now

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को झकझोर दिया है। 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का गोवा स्थित आवास पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हुआ।

उनके निधन के बाद जहां फिल्म जगत के तमाम सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) की प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है।

तनुश्री ने वीडियो में Nana Patekar के लिए क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर मिलने के बाद तनुश्री दत्ता ने एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस मौके पर किस तरह प्रतिक्रिया देनी चाहिए। तनुश्री ने बताया कि वह एक कार्यक्रम के सिलसिले में लखनऊ जा रही हैं और फिलहाल अपना ध्यान उस काम पर केंद्रित करना चाहती हैं।

उन्होंने नाना पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी विस्तृत प्रतिक्रिया तभी देंगी, जब वह तय कर लेंगी कि इस स्थिति में उन्हें क्या कहना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

‘Evil Dead’ शब्द से बढ़ी चर्चा

इसके बाद तनुश्री की इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने नाना पाटेकर के निधन को लेकर ‘Evil Dead’ शब्द का इस्तेमाल किया और परिवार के प्रति संवेदना जताई। इसी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पुराना विवाद फिर चर्चा में

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद साल 2008 की फिल्म ‘Horn ‘Ok’ Pleassss’ की शूटिंग से जुड़ा रहा है। 2018 में तनुश्री ने नाना पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिन्हें अभिनेता ने खारिज किया था। इस मामले की पुलिस जांच के बाद 2019 में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई थी, जिसमें आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिलने की बात कही गई थी।

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री की प्रतिक्रिया ने इसी पुराने विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। अब सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर बहस जारी है।

ALSO READ: Nana Patekar Affairs: पत्नी से शादीशुदा, फिर 19 साल छोटी एक्ट्रेस संग नाना पाटेकर की बढ़ी नजदीकियां, जानिए कितने रहे अफेयर

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...