Mumbai Indians: आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में अब कुछ समय ही शेष बचा है. आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2026 Mini Auction) का आयोजन 13 से 15 दिसंबर के बीच हो सकता है. वहीं इस मिनी ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के मुंबई छोड़ केकेआर (KKR) में शामिल होने की खबर ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है. इसी बीच इस खबर पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने प्रतिक्रिया दी है.
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ही रोहित शर्मा पर अपडेट दिया है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ये भी साफ कर दिया है कि आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा किस टीम के लिए खेलते नजर आने वाले हैं.
आईपीएल 2026 में इस टीम का हिस्सा होंगे रोहित शर्मा
आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा के केकेआर से जुड़ने की खबर आ रही थी, लेकिन इस पर न तो रोहित शर्मा और न ही मुंबई इंडियंस ने कोई बात की थी. हालांकि अब मुंबई इंडियंस ने साफ कर दिया है कि आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा सिर्फ मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आने वाले हैं.
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इसी के साथ ही रोहित शर्मा के रिटेंशन की पुष्टि कर दी है. MI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा बताया कि रोहित शर्मा उनके साथ ही रहेंगे और उनका कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने का कोई प्लान नहीं है. मुंबई इंडियंस ने केकेआर के लिए अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर ‘रात’ शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि
‘सूरज कल एक बार फिर से उग जाएगा ये तो कन्फर्म है, लेकिन नाइट (Knight)… मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!’
𝗦𝘂𝗻 𝘄𝗶𝗹𝗹 𝗿𝗶𝘀𝗲 𝘁𝗼𝗺𝗼𝗿𝗿𝗼𝘄 𝗮𝗴𝗮𝗶𝗻 ye toh confirm hai, but at (K)night… मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है! 💙 pic.twitter.com/E5yH3abB4g
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 30, 2025
Mumbai Indians ने 2 साल पहले छीन ली थी रोहित शर्मा से कप्तानी
आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा ही मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान थे, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल ख़िताब अपने नाम कर रखा है. आईपीएल 2024 से रोहित शर्मा से कप्तानी छिनकर फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बना दिया है, लेकिन हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अब तक फ्रेंचाइजी एक बार फिर फाइनल नही खेल सकी है.
आईपीएल 2024 से पहले फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पंडया को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल कर लिया था और उन्हें रोहित शर्मा की जगह अपनी टीम का कप्तान बना दिया था, ऐसे में रोहित शर्मा को लेकर पिछले 2 सालों से मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने की खबर आ रही है.
