Mumbai Indians ipl 2025 retains

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के आईपीएल का 17वां (IPL 2024) सीजन बेहद ही खराब रहा। इस सीजन टीम अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) में अंतिम पायदान पर रही। टीम के इस प्रदर्शन के बाद अब टीम अगले एक नयी खिलाड़ियों से सजी हुई नजर आ सकती है।

मुंबई इंडियंस की टीम के मालिक टीम में बड़े बदलाव कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी इस टीम में केवल 3 ही खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। आइये जानते हैं इन तीन खिलाड़ियों के बारे में।

जसप्रीत बुमराह को हर हाल में रिटेन करेगी Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस की टीम जसप्रीत बुमराह को जरूर रिटेन करना चाहेगी। वें इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज है। वें परिस्थिति में विकेट निकालने का दम रखते हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

बुमराह ने इस सीजन भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम की ओर से सबसे ज़्यादा 20 विकेट चटकाए। यही कारण है कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन कर सकती है।

सूर्यकुमार यादव को रिलीज कर होगा Mumbai Indians को होगा बड़ा नुकसान

सूर्यकुमार यादव इस समय टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज है। वें अपनी 360° बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। सूर्यकुमार यादव साल 2018 से मुंबई से जुड़े हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से 3 शतक भी लगाए और कई मैच जिताऊ प्रदर्शन भी किए हैं, जिसके कारण फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन कर सकती है।

ईशान किशन रहे हैं Mumbai Indians के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टीम के लिए ओपनिंग करते हैं। वें भी साल 2018 से टीम से जुड़े हुए हैं। ईशान किशन का करियर अभी युवा है। वें अपनी बल्लेबाजी से कभी भी मैच पलट सकते हैं।

उनकी क्षमता के कारण मुंबई ने उन्हें साल 2022 में 16 करोड़ रूपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। अब एक बार फिर उन्हें इतना पैसा देकर रिटेन कर सकती है।

ALSO READ: शिवम दुबे हुए टी20 विश्व कप की टीम से बाहर, आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस विस्फोटक खिलाड़ी को अजित अगरकर ने दी टीम में जगह