मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में बेहद खराब रहा है, पिछले सीजन फ्रेंचाइजी ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी. अब आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए मुंबई इंडियंस की टीम के मजबूत टीम बनाना चाहेगी, जिसके लिए फ्रेंचाइजी कुछ पुराने खिलाड़ियों को रिलीज कर मिनी ऑक्शन में नए खिलाड़ियों को जोड़ अपनी टीम को मजबूती दे सकती है.
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) एक ऐसी टीम बनाना चाहेगी, जो उसे फाइनल तक पहुँचाने में मददगार हो. आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन (IPL 2026 Mini Auction) 15 दिसंबर को होना है, उसके पहले सभी टीमें अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट 15 नवंबर तक बीसीसीआई को सौंपने वाली हैं.
अर्जुन तेंदुलकर को Mumbai Indians कर सकती है रिलीज
आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अर्जुन तेंदुलकर समेत 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, इन खिलाड़ियों में अर्जुन तेंदुलकर और विल जैक्स जैसे खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की टीम का आईपीएल 2025 में हिस्सा थे, लेकिन इन खिलाड़ियों का मुंबई इंडियंस को जरूरत नही थी ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 से पहले इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है.
इन खिलाड़ियों में पहला नाम सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का हो सकता है, अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2023 से ही मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक वो टीम के लिए सिर्फ 5 मैच ही खेल सके हैं. मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) समेत कई आलराउंडर खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर सकती है.
इन 7 खिलाड़ियों को Mumbai Indians आईपीएल 2026 से पहले करेगी रिलीज
मुंबई इंडियंस की टीम अर्जुन तेंदुलकर के अलावा अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान को बाहर का रास्ता दिखा सकती है, फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2025 में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला था, ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
कीवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर को भी फ्रेंचाइजी बाहर का रास्ता दिखा सकती है, उन्होंने 13 मैचों में उन्होंने सिर्फ 40 रन बनाए और 10 विकेट लिए, उनके इस खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें टीम से बाहर कर सकती है.
आईपीएल के सबसे लकी क्रिकेटर मानें जाने वाले कर्ण शर्मा को भी मुंबई इंडियंस इस सीजन बाहर कर सकती है, आईपीएल 2025 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 6 मैच खेले और 7 विकेट लिए थे. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.53 रन प्रति ओवर रहा ऐसे में मुंबई इंडियंस उन्हें बाहर कर सकती है.
इनके अलावा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स, घरेलू क्रिकेट में केरल का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रीजीत कृष्णन, झारखंड के रॉबिन मिंज और आंध्रप्रदेश के वेंकट सत्यनारायण पेनमेत्सा को मुंबई इंडियंस की टीम रिलीज कर सकती है और इन पर्स के साथ आईपीएल 2026 में मिनी ऑक्शन में बड़ा पर्स लेकर जाना चाहेगी.
