Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत और पाक के बढ़ते तनाव को संभालने के लिए टेरिटोरियल आर्मी की होगी एंट्री, MS DHONI को भी रहना होगा तैयार!

MS DHONI INDIAN ARMY
भारत और पाक के बढ़ते तनाव को संभालने के लिए टेरिटोरियल आर्मी की होगी एंट्री, MS DHONI को भी रहना होगा तैयार!

MS DHONI: बीते तीन दिनों से भारत और पाक (IND vd PAK) के बीच युद्ध छीड़ा हुआ है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि अभी तक भारत को किसी तरह का कोई भी नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन पाकिस्तान एकदम बौखला गया है। इसी को देखते हुए सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

जंग के लिए मैदान में उतरेगी टेरिटोरियल आर्मी

इस खबर में यह बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में अगरा माहौल सही नहीं होता है, तो उसे कंट्रोल करने के लिए टेरिटोरियल आर्मी को भी  तैयार कर दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी इस आर्मी का हिस्सा हैं।

बीते समय में उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई थी। इसी के साथ ही क्रिकेट के भगवान कहें जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन हैं।

IPL सस्पेंड होने के बाद फ्री हैं MS DHONI

भारतीय क्रिकेट टीम ने धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में 3 ICC खिताब जीते हैं। अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन पिछले कुल दिनों से वह IPL में अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे थे। हलांकि अब भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए IPL का सस्पेंड कर दिया गया है। जिसके बाद IPL के सभी खिलाड़ी घर की वापसी कर रहे हैं।

हालांकि खबर सामने आ रही है, अगर हलात काबू में नही आते हैं, तो भारत सरकार टेरिटोरियल आर्मी को भी जंग के लिए तैयार कर देगी, जिसका हिस्सा MS DHONI भी हैं।

क्या है टेरिटोरियल आर्मी?

जानकारी के लिए बता दें कि टेरिटोरियल आर्मी को सीधे मोर्चा सभांलने के लिए नहीं भेजा जाता है। यह उस वक्त सामने आती है। जब युद्ध का समय आ जाता है। यह भारतीय सेना का एक छोटा सा हिस्सा होती है। यह आर्मी कई सारी अलग अलग प्रकार की सुविधाए प्रदान करती है।

इस आर्मी का अहम काम लोगों को अंतरिक सुरक्षा प्रदान करना होता है। बता दें कि टेरियोरियल आर्मी के मैंबर आर्मी ज्वांइन करने के साथ साथ अपना काम भी कर सकते है जब सरकार को जरुरत होती है तो वह उन्हें तैयारी कराने लगती है।

ALSO READ: “इस मुश्किल समय में हम अपनी सेना…. भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच विराट कोहली ने सेना और देश के लिए कही दिल जीतने वाली बात

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...