Posted inक्रिकेट, न्यूज

MS Dhoni होंगे अगले भारतीय टीम के कोच? इस सीरीज में मिलेगी टीम इंडिया की जिम्मेदारी, गंभीर होंगे बाहर!

MS Dhoni होंगे अगले भारतीय टीम के कोच? इस सीरीज में मिलेगी टीम इंडिया की जिम्मेदारी, गंभीर होंगे बाहर!
MS Dhoni होंगे अगले भारतीय टीम के कोच? इस सीरीज में मिलेगी टीम इंडिया की जिम्मेदारी, गंभीर होंगे बाहर!

भारत के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का काम किया है। MS Dhoni का नाम भारत के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। आईसीसी की तीनों ट्रॉफी भारत को दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)  एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। क्या है पूरी खबर आई जानते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह भूमिका निभा सकते MS Dhoni

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। फिलहाल भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर हैं। उनकी कोचिंग के दौरान टीम इंडिया कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। जिसके चलते बीसीसीआई एक बड़ा फैसला लेते हुए धोनी को भारतीय टीम का नया हेड कोच नियुक्त कर सकती है।

इस सीरीज से संभालेंगे कोच की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई धोनी को पहले किसी छोटी सीरीज से हेड कोच की भूमिका सौंप सकती है। अगले साल भारत को T20 वर्ल्ड कप खेलना है। T20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद धोनी को बीसीसीआई की कोचिंग दी जा सकती है।

भारतीय टीम के सफल कोच साबित होंगे धोनी

धोनी का नाम भारत के सफल कप्तानों की सूची में तो आता ही है। उन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान कई सारे खिलाड़ियों के करियर को पंख देने में अहम भूमिका निभाई है। जिसमें बड़े-बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, सुरेश रैना, जडेजा और शिखर धवन का नाम भी शामिल है। धोनी ने रोहित शर्मा के 2007 क्रिकेट डेब्यू में काफी मदद की थी। वहीं धोनी विराट कोहली को 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने में मदद करते हुए नजर आए थे। धोनी ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं। जिन्होंने रैना को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में स्थापित करने में मदद की है तो वही जडेजा को धोनी नहीं एक ऑलराउंडर के रूप में विकसित किया है।

टीम इंडिया के मेंटॉर रह चुके हैं धोनी

बता दे कि धोनी टीम इंडिया के लिए मेंटॉर की भूमिका भी निभा चुके हैं। साल 2021 के T20 वर्ल्ड कप में उन्हें टीम इंडिया का मेंटॉर नियुक्त किया गया था । अगर धोनी भारतीय टीम के अगले कोच बनते हैं तो यह क्रिकेट इतिहास का एक नया अध्याय होने वाला है। क्योंकि अनुभव नेतृत्व और शांत रणनीति की मिसाल बन चुके धोनी मैदान के बाहर भी भारतीय क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे।

ALSO READ:IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की नाक कटा रहा है ये खिलाड़ी, अगले मैच से हमेशा के लिए टीम से होगा बाहर

मनिका पालीवाल एक प्रमुख क्रिकेट लेखिका हैं, जिनकी लेखनी ने क्रिकेट जगत में एक...