Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी छोड़ेंगे चेन्नई सुपर किंग्स का साथ? मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आए माही

ms dhoni in mi jersey
IPL 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी छोड़ेंगे चेन्नई सुपर किंग्स का साथ? मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आए माही

MS Dhoni: आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में अब सिर्फ कुछ महीने ही बाकी हैं, जल्द ही आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2026 Mini Auction) का आयोजन किया जाना है. आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर चर्चा में हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 में अचानक से क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद अभी वो लगातार आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने पिछले सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी की है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती है, लेकिन अब आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले माही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जर्सी में नजर आ रहे हैं, जिसके बाद सवाल उठने लगा है.

मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आ रहे हैं MS Dhoni

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आ रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी फुटबॉल मैच के दौरान स्लीवलेस मुंबई की जर्सी पहने हुए नजर आए.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को एक दूसरे की राइवल टीम माना जाता है. इन दोनों टीमों ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) तक 5-5 आईपीएल ट्रॉफी जीती है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 ख़िताब जीता है, वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार विजेता बनी है.

ms dhoni in mi jersey
ms dhoni in mi jersey

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही फुटबॉल मैच के दौरान स्लीवलेस मुंबई की जर्सी में नजर आए हों, लेकिन दोनों के बीच ऐसी कोई बात नही है, आईपीएल 2026 में अगर महेंद्र सिंह धोनी खेलने उतरते हैं, तो वो चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में ही नजर आने वाले हैं.

आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने की नहीं है पुष्टि

आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर कोई खबर सामने नही आई है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नही दिया है. महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को टीम का कप्तान बना दिया गया था, लेकिन आईपीएल 2025 के बीच ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान फिर से बना दिया गया था.

आईपीएल 2024 और आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, ऐसे में आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर मैदान में मजबूती के साथ उतरने वाली है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे या नहीं? इस पर कोई रिएक्शन नही आया है. वहीं आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कौन करेगा इस पर भी कुछ साफ नहीं है.

ALSO READ: रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को दिया चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने का श्रेय, गौतम गंभीर से चल रहा 36 का आंकड़ा

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...