Priyanka Jha: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भारतीय क्रिकेट में एक अलग स्थान प्राप्त है. महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया है, लेकिन अभी भी वो आईपीएल (IPL) में खेलते हुए नजर आते हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने भारत (Team India) के लिए अंतिम मैच आईसीसी विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) में न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था, जहां उनके रनआउट होने से भारत विश्व कप की रेस स बाहर हो गया था.
उस समय महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आँखों में आंसू थे, कुछ ऐसे ही आंसू महेंद्र सिंह धोनी के आँखों में उस समय थे, जब उनकी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा (Priyanka Jha) उन्हें छोड़कर चली गईं थीं, जो फैंस को माही के उपर बनी बायोपिक से पता चला था.
महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड थी बेहद खूबसूरत
महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका झा (Priyanka Jha) की स्टोरी लोगों को तब पता चली, जब महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक आई जिसमे स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी, तो वहीं दिशा पाटनी को उनकी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की भूमिका में देखा गया था, जबकि उनकी पत्नी साक्षी का किरदार कायरा आडवाणी ने निभाया था.
महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड को लेकर खबर है कि वो उनसे एक फ्लाइट में मिली थीं, जब टीम इंडिया एक दौरे पर जा रही थी. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में नए थे और उन्हें कोई पहचानता नही था, ऐसे में प्रियंका झा (Priyanka Jha), सचिन से ऑटोग्राफ लेने के लिए कहती हैं, लेकिन वो ऐसा करने में नाकामयाब रहती हैं ऐसे में धोनी उन्हें ऑटोग्राफ लाकर देते हैं.
उसके बाद वो उन्हें खुद का परिचय देते हैं और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से मिलना शुरू करते हैं और दोनों का प्यार परवान चढ़ता है. हालांकि इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया के साथ एक दौरे पर जाना होता है और वहां से आने पर उन्हें पता चलता है कि प्रियंका झा की एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया है.
प्रियंका झा (Priyanka Jha) की पहली तस्वीर आई सामने
महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका झा (Priyanka Jha) की वैसे तो कोई तस्वीर नही मिल रही है, लेकिन हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर ढूढ़ लाए हैं, जो आपके साथ शेयर कर रहे हैं. इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका झा एक सुनसान पहाड़ी पर बैठे हुए हैं. महेंद्र सिंह धोनी को प्रियंका झा से सच्चा प्यार था और जब उनके निधन की खबर माही को मिली तो वो पूरी तरह से टूट गए थे.
महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो वो मौजूदा समय में आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. सीएसके ने इस दौरान 13 मैच खेले हैं और अब टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है.