हाल में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के नए कोच का ऐलान PCB यानी की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया हैं। जो कि न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी माइक हेसन है। यह पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम के कोच बनाए गए हैं। बता दें कि माइक हेसन IPL की टीम RCB के टीम निर्देशक भी रह चुके हैं।
हेसन ने आकिब जावेद को किया रिप्लेस
जानकारी के लिए बता दें कि आकिब जावेद लगभग 5 महीने तक पाकिस्तानी टीम के अंतरिम हेड कोच रहे हैं। दरअसल गैरी कर्स्टन का दो साल का कॉन्टैक्ट था। लेकिन वह 6 महीने में ही पाकिस्तान टीम से अलग हो गए जिसके बाद ही जावेद को उनका पद संभालने के लिए नियुक्त किया गया था। वही इस पद के हेसन ने संभाल लिया है लेकिन अभी इनके कॉन्ट्रेक्ट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों की माने तो हेसन के बीच भी लगभग 2 साल की ही डील हुई है।
PCB के चेयमैन ने बोली ये बात :
माइक हेसन के हेड कोच बनने के बाद PCB के चेयरमैन ने कहा कि- मुझे न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कोच माइक हेसन को पाकिस्तान की पुरुष टीम के व्हाइट-बॉल का हेड कोच नियुक्त करते हुए काफी ज्यादा खुशी हो रही है। उन्होंने कहा माइक को व्हाइट-बॉल का कोच बनाने के कारण यह है कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव काफी ज्यादा है। जिससे वह टीम को सही दिशा निर्देश दे सकते हैं। इसकी के साथ ही चेयरमैन ने माइक हेसन को बधाई देते हुए कहा की टीम में आपका स्वागत है।
2012 में न्यूजीलैंड का हेड कोच किया गया नियुक्त :
बता दें कि हेसन का पहला असाइमेंट बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर 5 मैचों की T20 सीरीज होने वाली है। वही उन्हें साल 2012 में न्यूजीलैंड का हेड कोच नियुक्त किया गया था। जिसके बाद माइक हेसन ने इस पद को लगभग 6 साल तक अपने कंधो पर उठाया है। न्यूजीलैंड की टीम माइक हेसन की कोच होते हुए साल 2015 में अपने पहले वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन फाइन में ऑस्टेलिया ने टीम को हरा दिया था। जिसके बाद साल 2019 में इन्हें RCB का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया जिस पर को इन्होंने साल 2023 तक संभाला और फिर RCB से दूर हो गए।
ALSO READ:रोहित और विराट के रिटायरमेंट के पीछे कोच गंभीर का बड़ा हाथ! सामने आई संन्यास लेने की चौंकाने वाली वजह