Posted inक्रिकेट, न्यूज

मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार के बाद जसप्रीत बुमराह पर भड़के कोच महेला जयवर्धने कहा “वो न तो विकेट ले रहा न ही…

MI COACH Mahela Jayawardene ON JASPRIT BUMRAH POOR
मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार के बाद जसप्रीत बुमराह पर भड़के कोच महेला जयवर्धने कहा "वो न तो विकेट ले रहा न ही...
News on WhatsAppJoin Now

Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम से हुआ. दोनों ही टीम अपना 5वां मुकाबला खेल रही थीं. मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अभी तक इस सीजन में विकेट निकालने में असमर्थ हैं. मुंबई इंडियंस की टीम की हार की सबसे बड़ी वजह यही है. सिर्फ पहले मैच में ही केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था.

उस मैच में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने 4 विकेट झटके थे, लेकिन उसके बाद से मुंबई इंडियंस के गेंदबाज विकेट निकालने में नाकामयाब रहे हैं. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जमकर हर मैच में 35 से 40 रन लुटा रहे हैं, लेकिन विकेट अभी तक उन्हें नही मिला है. जसप्रीत बुमराह के शर्मनाक प्रदर्शन पर मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Jasprit Bumrah के लगातार खराब प्रदर्शन पर बोले कोच महेला जयवर्धने

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस आईपीएल सीजन में अब तक 5 मैच खेल चुके हैं और एक भी विकेट लेने में असफल रहे हैं. मुंबई इंडियंस की हार की सबसे बड़ी वजह जसप्रीत बुमराह का विकेट न निकालना है. अब मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह के खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि

 “बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. समस्या यह है कि हम पावरप्ले में दबाव नहीं बना पा रहे. बल्लेबाज उनके खिलाफ जोखिम नहीं लेते. विकेट कभी-कभी किस्मत से भी मिलते हैं एक बार वह शुरुआत करेंगे तो रुकेंगे नहीं.”

मुंबई इंडियंस की खराब गेंदबाजी पर जमकर भड़के महेला जयवर्धने

मुंबई इंडियंस की हार की सबसे बड़ी वजह मुंबई इंडियंस की खराब गेंदबाजी है. मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जमकर रन लुटा रहे हैं, वहीं विकेट निकालने में भी असमर्थ हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने टीम की खराब गेंदबाजी पर बात करते हुए कहा कि

“हमने अलग-अलग तरह के मैच हारे हैं. कुछ बदलाव हमने खुद किए और कुछ चोटों की वजह से करने पड़े. कुछ क्षेत्रों में सुधार हुआ है, लेकिन गेंदबाजी अभी भी चिंता का विषय है.”

ALSO READ: पंजाब किंग्स के खिलाफ हार पर मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने का फूटा गुस्सा कहा “यह सिर्फ हार्दिक पंड्या की……

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...