Posted inक्रिकेट, न्यूज

संजीव गोयनका ने क्यों लगाई थी ऋषभ पंत को फटकार, LSG ने जारी किया पूरा वीडियो, सामने आई सच्चाई

LSG IPL 2026
संजीव गोयनका ने क्यों लगाई थी ऋषभ पंत को फटकार, LSG ने जारी किया पूरा वीडियो, सामने आई सच्चाई
News on WhatsAppJoin Now

LSG:आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 5वें मैच में लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच 1 अप्रैल को मैच खेला गया, इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ को शिकस्त दी और पहला मैच अपने नाम किया. हालांकि लखनऊ सुपर जायंटस की हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) और कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बीच बहस देखने को मिली.

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कप्तान ऋषभ पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच इस वीडियो को तीखी बहस के रूप में पेश किया गया था. हालांकि अब एलएसजी (LSG) ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए असली सच दिखाया है.

लखनऊ सुपर जायंटस ने जारी किया पूरा वीडियो

संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद फैंस काफी गुस्से में नजर आए और एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका पर अपना गुस्सा निकाला है. अब लखनऊ सुपर जायंटस ने इस पुरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है. एलएसजी ने अब पूरा वीडियो जारी किया है, जिसमें टीम के मालिक संजीव गोयनका और ऋषभ पंत हार के बाद हंस कर गले मिलते हैं.

इस दौरान गोयनका ऋषभ पंत का हौसला भी बढ़ाते हैं. फिर दोनों के बीच बातचीत होती है. एलएसजी (LSG) ने वीडियो जारी करते हुए कहा “जो कुछ आप देखते हैं वह सब सच नहीं होता, यहां मैच के बाद का बिना फिल्टर किया हुआ माहौल है, जब कैमरे बंद नहीं होते.” 

LSG को फैंस ने लगाई फटकार वीडियो को बताया झूठा

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा था, लोग उसे ही सच मान रहे हैं और एलएसजी (LSG) के इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों का मानना है कि एलएसजी की टीम डैमेज कंट्रोल करने के लिए ये सब कर रही है. फैंस का मानना है कि एलएसजी की टीम फैंस को बेवकूफ बना रही है.

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि

“पब्लिक को बेवकूफ समझते हो क्या? वायरल वीडियो मेरे पीछे बाउंड्री वाले विज्ञापन बोर्ड में एंगलोन फिर रुपे फिर गूगल फिर किंगफिशर का विज्ञापन आ रहा था. तुम्हारे वाले वीडियो में किंगफिशर का विज्ञापन क्यों नहीं है?”

ALSO READ: KKR vs SRH: अजिंक्य रहाणे की इस छोटी सी गलती की वजह से केकेआर को करना पड़ा 65 रनों से शर्मनाक हार का सामना

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...