Posted inक्रिकेट, न्यूज

करुण नायर, अभिमन्यु या साई सुदर्शन जानिए किसे मिला पहले टेस्ट में मौका, इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI आया सामने

करुण नायर, अभिमन्यु या साई सुदर्शन जानिए किसे मिला पहले टेस्ट में मौका, इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI आया सामने
करुण नायर, अभिमन्यु या साई सुदर्शन जानिए किसे मिला पहले टेस्ट में मौका, इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI आया सामने

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच 20 जून से 5 मैंचो की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में जगह बनाने के लिए करूणा नायर, अभिमन्यु ईश्वरन और साईं सुदर्शन के प्रदर्शन के बीच मुकाबला काफी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। इन खिलाड़ियों के IPL और इंडिया A दिखाए गए प्रदर्शन ने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

करुण नायर का प्रदर्शन :

इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया A ही टीम इंग्लैंड पहुंची हुई है जहां पर वह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनऑफिशल मुकाबले खेल रही हैं। जिसमें करुण नायर ने दोहरा शतक जड़ते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। इसी के साथी IPL 2025 सीजन और घरेलू क्रिकेट में भी खिलाड़ी करुण नायर ने काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया था। IPL 2025 सीजन में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। करुण नायर के इस प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर में उनकी तारीफ की वही इस प्रदर्शन का करुणा नायर को भी फल मिला और टीम में उनकी काफी समय बाद वापसी हो गई।

अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं संघर्ष :

एक तरफ जहां करुण नायक विस्फोटक प्रदर्शन दिखा रहे हैं वहीं दूसरी ओर अभिमन्यु ईश्वरन टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नही दिखा रहे हैं। दरअसल इंग्लैंड लाइंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अभिमन्यु ईश्वरन टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए। जिससे बार-बार सवालों के घेरे में बने हुए हैं। खराब प्रदर्शन के कारण उनका इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में शामिल होना काफी ज्यादा मुश्किल होता दिखाई दे रहा है।

साईं सुदर्शन का प्रदर्शन भी है बेहतरीन :

युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन भी टीम के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखा रहे हैं। साईं सुदर्शन के स्पेशल टैलेंट को बताते हुए इंग्लैंड की कंडीशन में खेलने की काफी ज्यादा तारीफ की गई है। लेकिन आरको यह जानकर हैरानी होगी कि साईं सुदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में कुछ भी अनुभव नहीं है लेकिन वह अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं IPL में साईं सुदर्शन ने कई यादगार पारियां खेली हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्य टीम स्क्वाड :

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम स्क्वॉड की बात करें तो उसमें शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, साईं सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, करुण नायर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टेस्ट टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन :

शुभमन गिल (कप्तान) ऋषभ पंत (उप कप्तान विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, साईं सुदर्शन/अभिमन्यु ईश्वरन/करुण नायर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

ALSO READ:Shreyas Iyer का फिर टुटा सपना, IPL 2025 फाइनल हारने के बाद एक और टी20 फाइनल में मिली हार, नहीं जीत पा रहे कोई ट्रॉफी