Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का सामना पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम से हुआ था, जहां मुंबई इंडियंस की टीम को पंजाब के सामने 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. मुंबई इंडियंस की टीम को लगातार 4 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, इसी वजह से अब हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 9वें स्थान पर पहुंच चुकी है.
मुंबई इंडियंस की लगातार हार के वजह से टीम के खिलाड़ी भी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. कल पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के बीच झड़प देखने को मिली.
हार्दिक पंड्या और Jasprit Bumrah के बीच क्यों हुई लड़ाई
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के दौरान हार्दिक पंड्या जब अपना ओवर कर रहे थे, तब उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को दूसरी जगह फील्डिंग का इशारा किया. हालांकि बुमराह हार्दिक के इस फैसले से असहमत दिखे, लेकिन बाद में वह मान गए.
इसके बाद हार्दिक ने गुस्सा किया. डग आउट में बैठे रोहित शर्मा भी हार्दिक की इस बात से नाराज दिखे. उन्होंने उदास वाला रिएक्शन दिया. रोहित शर्मा ये मैच नहीं खेल रहे थे.
उनको आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैमस्ट्रिंग हुई थी. इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी निराशा जाहिर कर रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में हार्दिक कप्तानी, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी फ्लॉप हुए.
उन्होंने गेंदबाजी में 3 ओवर किए और 39 रन खर्च किए. इस दौरान उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली, जबकि बल्लेबाजी में भी वह 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.
इसकी कप्तानी और एटीट्यूड से आईपीएल मे मुंबई इंडियंस टीम बस एक कोलकाता से आगे है,9 वें नंबर पर… pic.twitter.com/bsH7LS0tHj
— Dinesh Dangi (@dineshdangi84) April 16, 2026
5 मैचों में विकेट नही ले सके हैं Jasprit Bumrah
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रहा है. जसप्रीत बुमराह इन मैचों में महंगे साबित हुए हैं, लेकिन अब तक 1 भी विकेट हासिल नही कर सके हैं. जसप्रीत बुमराह का ये खराब प्रदर्शन ही मुंबई इंडियंस के जीत के राह में रोड़ा बन रही है. जसप्रीत बुमराह के खराब प्रदर्शन पर टीम के कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि
“बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. समस्या यह है कि हम पावरप्ले में दबाव नहीं बना पा रहे. बल्लेबाज उनके खिलाफ जोखिम नहीं लेते. विकेट कभी-कभी किस्मत से भी मिलते हैं एक बार वह शुरुआत करेंगे तो रुकेंगे नहीं.”
