Posted inक्रिकेट, न्यूज

दलीप ट्रॉफी जीतते ही झूम उठे ईशान-वैभव, स्टंप हाथ में लेकर किया ऐसा डांस कि VIDEO हो गया वायरल

Duleep Trophy
News on WhatsAppJoin Now

ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) का खिताब अपने नाम कर लिया और इसके बाद टीम के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न खास अंदाज में मनाया। दोनों खिलाड़ियों का विक्ट्री डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में वैभव हाथ में स्टंप लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं, जबकि ईशान भी उनके साथ जमकर जश्न मनाते दिखाई दिए।

13 साल बाद ईस्ट जोन ने जीता Duleep Trophy का खिताब

ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी 2026 की यह जीत बेहद खास रही। टीम ने साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में पहली पारी की बड़ी बढ़त के आधार पर खिताब अपने नाम किया। मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ ईस्ट जोन ने लंबे इंतजार के बाद दलीप ट्रॉफी पर कब्जा किया। यही वजह है कि खिताबी जीत के बाद खिलाड़ियों का जश्न भी काफी खास नजर आया।

Duleep Trophy 2026 में ईशान किशन का बल्ला भी गरजा

ईस्ट जोन की इस शानदार जीत में कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) का सबसे बड़ा योगदान रहा। फाइनल की पहली पारी में ईशान ने 270 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने 80 रन बनाए। पूरे मुकाबले में ईशान ने कुल 350 रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

युवा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने भी फाइनल में 44 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में उनकी बल्लेबाजी और क्रिकेटिंग समझ ने काफी प्रभावित किया।

स्टंप लेकर वैभव का डांस हुआ वायरल

खिताब जीतने के बाद ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। वायरल वीडियो में वैभव सूर्यवंशी हाथ में स्टंप लेकर डांस करते नजर आए और ईशान किशन ने भी उनका साथ दिया। टीम के बाकी खिलाड़ी भी इस सेलिब्रेशन में शामिल रहे। ईशान और वैभव का यह विक्ट्री डांस अब दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) की जीत की यादगार तस्वीरों में शामिल हो गया है।

ALSO READ : दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन का दबदबा, इन 5 खिलाड़ियों ने दिलाई 13 साल बाद चैंपियन बनने की ट्रॉफी

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...