IPL इतिहास में कई ऐसे दिलचस्प किस्से रहे हैं, जिनकी चर्चाएं सालों बाद भी फैंस के बीच होती हैं। कुछ अफवाहें समय के साथ फीकी पड़ जाती हैं, तो कुछ किस्से ऐसे होते हैं जो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला है एक गुम हो चुकी IPL फ्रेंचाइजी की मालिकन और भारतीय क्रिकेट के हिटमैन रोहित शर्मा के बीच चल रहा था। आखिर क्या था इस कहानी का सच?
डेक्कन चार्जर्स की मालकिन गायत्री रेड्डी और रोहित शर्मा का जुड़ाव
IPL 2008 में शामिल हुई टीम डेक्कन चार्जर्स के मालिक थे टी. वेंकट्रम रेड्डी, जो Deccan Chronicle अखबार के मालिक भी थे। उनकी बेटी गायत्री रेड्डी इस फ्रेंचाइजी का प्रमुख चेहरा थीं और अक्सर टीम से जुड़ी चर्चाओं में बनी रहती थीं। दूसरी ओर, रोहित शर्मा इस टीम के उपकप्तान थे और 2009 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
जब रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलना शुरू किया, तब उनकी बल्लेबाजी शैली और कूल एटीट्यूड के फैंस दीवाने थे। इसी बीच सोशल मीडिया और कई चर्चाओं में ये बात उठी कि गायत्री रेड्डी को रोहित शर्मा काफी पसंद थे। हालांकि, यह पसंद एक क्रिकेटर के रूप में थी, ना कि किसी रोमांटिक एंगल से।
क्या रोहित और गायत्री के बीच सही में कुछ चल रहा था?
IPL और क्रिकेट जगत में फैंस अक्सर खिलाड़ियों और टीम से जुड़े लोगों को लेकर रोमांचक कहानियां बनाते रहते हैं। गायत्री रेड्डी और रोहित शर्मा के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। कई रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया गया कि गायत्री +रोहित को पसंद करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं, लेकिन इसकी कोई ठोस पुष्टि कभी नहीं हुई।
असल में, गायत्री रेड्डी टीम मालिक होने के नाते अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विशेष ध्यान देती थीं। रोहित शर्मा, जो उस समय युवा लेकिन प्रभावशाली बल्लेबाज थे, उनके खेल से वह प्रभावित थीं। लेकिन इसे प्यार या शादी की इच्छा से जोड़ना सिर्फ एक अफवाह थी, जिसका कोई मजबूत आधार नहीं था।
फ्रेंचाइजी के खत्म होने के बाद दोनों ने अपने रास्ते चुने
2012 में डेक्कन चार्जर्स को वित्तीय समस्याओं के कारण IPL से हटा दिया गया, और इसके बाद गायत्री रेड्डी भी क्रिकेट की दुनिया से दूर हो गईं। दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस में नई शुरुआत की और अपनी कप्तानी में टीम को 5 बार IPL चैंपियन बनाया।
गायत्री रेड्डी और रोहित शर्मा के बीच कोई व्यक्तिगत रिश्ता नहीं था, लेकिन फैंस ने इसे लेकर काफी कहानियां बनाई। अब जब रोहित शर्मा क्रिकेट जगत के सुपरस्टार बन चुके हैं और गायत्री लाइमलाइट से दूर हैं, तो यह किस्सा सिर्फ IPL इतिहास का एक दिलचस्प हिस्सा बनकर रह गया है।